
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कांग्रेस का 26 नवंबर को प्रस्तावित संविधान रक्षा मार्च भोपाल की जगह अब जबलपुर में आयोजित होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव को दी है। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के भी शामिल होने की जानकारी दी गई है।
मार्च की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए 22 नवंबर को जबलपुर में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व विधायक शामिल होंगे।
बैठक में आसपास के जिलों के संगठन पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। इनमें सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, पन्ना, कटनी, शहडोल और उमरिया के जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक तथा जिला संगठन के विधानसभा प्रभारी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के जेठी हाॅस्पिटल में प्रसव के बाद गायब नवजात बच्ची केजे मेमोरियल अस्पताल में मिली