• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

सड़कों पर दौड़ी 'मौत', जबलपुर में कॉन्‍स्‍टेबल की जान गई; सिवनी डीएसपी घायल

जबलपुर और सिवनी में सड़क हादसों के दौरान पुलिस विभाग को नुकसान उठाना पड़ा। ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। छपारा पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:02:04 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:02:04 AM (IST)
सड़कों पर दौड़ी 'मौत', जबलपुर में कॉन्‍स्‍टेबल की जान गई; सिवनी डीएसपी घायल
मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस । सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. कान्हा ढाबे के पास हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद वाहन सहित ड्राइवर फरार
  2. सिवनी में ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, डीएसपी विमलेश उइके घायल
  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कर रही ड्राइवर की तलाश

नईदुनिया टीम, जबलपुर/छपारा। जबलपुर के बरेला बायपास पर मालवाहक की टक्कर से सिविल लाइंस थाने में पदस्थ कॉन्‍स्‍टेबल अनिल कुमार मरावी (32) की मौत हो गई, जबकि सिवनी के छपारा बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में बालाघाट 36वीं बटालियन के डीएसपी विमलेश उइके घायल हो गए।

बरेला में कॉन्‍स्‍टेबल ने मौके पर दम तोड़ा

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के ग्राम खापा निवासी कॉन्‍स्‍टेबल अनिल मरावी मोटरसाइकिल से बरेला से सिविल लाइंस थाने लौट रहे थे। कान्हा ढाबे के पास रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालवाहक क्रमांक एमपी 51 जी 1387 के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी तेज थी कि ...

कॉन्‍स्‍टेबल के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। बरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है।

छपारा में पुलिस वाहन को पीछे से मारी टक्कर

दूसरी घटना चार नवंबर को सिवनी के छपारा बायपास चौराहे पर हुई। जबलपुर से बालाघाट जा रहे 36वीं बटालियन के पुलिस वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। वाहन में डीएसपी विमलेश उइके, गनमैन, ड्राइवर और एक कॉन्‍स्‍टेबल सवार थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा में भर्ती

हादसे में डीएसपी को मामूली चोटें आईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा में भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। छपारा पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में कार में घूमकर बेच रहे थे स्मैक, तिलवारा-गोहलपुर पुलिस ने गोटेगांव के तीन तस्‍करों को दबोचा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।