• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में कार में घूमकर बेच रहे थे स्मैक, तिलवारा-गोहलपुर पुलिस ने गोटेगांव के तीन तस्‍करों को दबोचा

पुलिस को देखकर चालक ने कार मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे रोक लिया गया।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 03:11:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 03:11:28 PM (IST)
जबलपुर में कार में घूमकर बेच रहे थे स्मैक, तिलवारा-गोहलपुर पुलिस ने गोटेगांव के तीन तस्‍करों को दबोचा
फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. रद्दी चौकी में भी तस्कर गिरफ्तार, एक हो गया फरार
  2. 14.44 ग्राम स्मैक, कार, चार मोबाइल व नकदी जब्त
  3. तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में स्मैक की फुटकर तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ तिलवारा व गोहलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

स्मैक खरीदकर जबलपुर में बेचने के लिए लाए

आरोपियों के कब्जे से कुल 14.44 ग्राम स्मैक, 17 हजार 600 रुपए नकद, चार मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गोटेगांव से स्मैक खरीदकर जबलपुर में बेचने के लिए लाना बताया है।

जोधपुर पड़ाव के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी

पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को तिलवारा पुलिस की टीम ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम जोधपुर पड़ाव के पास वाहन चेकिंग के दौरान चरगवां की ओर से आ रही लाल रंग की कार (एमपी 20 सीजी 0401) को रोकने का प्रयास किया।


पीछा कर उसे रोक लिया गया

पुलिस को देखकर चालक ने कार मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे रोक लिया गया। कार में राहुल साहू (31), निवासी गोपाल मंदिर गोहलपुर और विकास पटेल (30), निवासी गंज खमरिया कटंगी मिले।

अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदना बताया

तलाशी में दोनों के पास से कुल 11 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल और 17,330 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों ने गोटेगांव के एक अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदना बताया।

गोहलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा

वहीं, गोहलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रद्दी चौकी के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे सज्जाद खान (27), निवासी गोटेगांव को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 3.44 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और 270 रुपए मिले।

स्मैक बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे

पूछताछ में उसने मोनू चौधरी के साथ बाइक से स्मैक बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात बताई। पुलिस को देखकर मोनू मौके से भाग निकला। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के सदर में कैंट बोर्ड का चला बुलडोजर, चंसोरिया कंपाउंड में ढहाया गया अवैध निर्माण

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।