• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

नीट में देरी ने उलझाया, जबलपुर में 30 सितंबर तक खत्म होगी ऑफलाइन काउंसलिंग; प्रवेश के लिए अंतिम अवसर

जबलपुर, रीवा और महू वेटरनरी काॅलेजों में बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम की 300 सीटों में से करीब 100 से ज्यादा सीटों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को दस...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 08:08:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 08:08:54 PM (IST)
नीट में देरी ने उलझाया, जबलपुर में 30 सितंबर तक खत्म होगी ऑफलाइन काउंसलिंग; प्रवेश के लिए अंतिम अवसर
सीटों को भरने के लिए अब सीधे ऑफफलाइन काउंसलिंग का सहारा लिया जा रहा है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. वीसीआई ने जारी किया फरमान
  2. वेटरनरी यूजी सीटों का मामला
  3. निर्धारित समयसीमा में प्रक्रिया हो पूरी

अतुल शुक्ला, नईदुनिया जबलपुर। नीट परीक्षा और परिणाम में देरी का असर वेटरनरी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ा है। सामान्य तौर पर तीन चरणों में होने वाली काउंसलिंग इस बार समय की कमी के कारण केवल दो चरण तक सीमित रह गई।

दो काउंसलिंग के बाद भी खाली रह गईं सीटें

दोनों काउंसलिंग के बाद खाली रह गई सीटों को भरने के लिए 30 सितंबर यानि आज जबलपुर में ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

निर्धारित तारीख तक पूरी करनी है प्रवेश प्रक्रिया

वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया की निर्धारित समयसीमा के चलते प्रवेश प्रक्रिया इसी तारीख तक पूरी करनी है। दरअसल नीट परीक्षा और परिणाम में देरी ने इस बार वेटरनरी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया का पूरा गणित बिगाड़ दिया है।

केवल दो ही ऑनलाइन काउंसलिंग हो सकी है

सामान्य तौर पर तीन चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए विद्यार्थियों को काॅलेज आवंटित किए जाते हैं, लेकिन इस बार समय कम होने के कारण अब तक केवल दो ही ऑनलाइन काउंसलिंग हो सकी है। ऐसे में दो काउंसलिंग के बाद खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अब सीधे ऑफफलाइन काउंसलिंग का सहारा लिया जा रहा है।


तीन काॅलेजों में 300 सीटों पर प्रवेश का अवसर

दरअसल वेटरनरी कौंसिल आफ इंडिया ने स्पष्ट कर दिया है कि मध्य प्रदेश समेत देशभर में वेटरनरी की यूजी सीटों में प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करनी है। इसके बाद न तो ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। इस लिहाज से वेटरनरी विवि को आज प्रवेश प्रक्रिया खत्म करने का आखिरी अवसर दिया गया है।

औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सीमित समय बचा

इस समय सीमा के चलते विद्यार्थियों के पास प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सीमित समय बचा है। जबलपुर, रीवा और महू स्थित वेटरनरी कॉलेजों में बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री (बीवीएससी एंड एएच) पाठ्यक्रम की कुल 300 सीटें हैं।

पात्र विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर मौका मिल सकेगा

पहली और दूसरी में करीब 200 से ज्यादा सीटें भर गई हैं। अब सीट भरने के लिए विवि को ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इससे प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे पात्र विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर मौका मिल सकेगा।

दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा जबलपुर

ऑफलाइन काउंसलिंग आज वेटरनरी काॅलेज जबलपुर में होगी। इसमें प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों से भी विद्यार्थी पहुंच सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

काउंसलिंग के नियमों के आधार पर ही प्रवेश

सीटों की उपलब्धता, निर्धारित पात्रता और काउंसलिंग के नियमों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण विश्वविद्यालय और काउंसलिंग कमेटी के सामने निर्धारित समय में रिक्त सीटें भरने की चुनौती है।

विद्यार्थियों के लिए वास्तविक अवसर

ऑनलाइन काउंसलिंग के अगले चरणों के बजाय ऑफलाइन व्यवस्था अपनाने से प्रवेश प्रक्रिया को समयसीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए वास्तविक अवसर रिक्त सीटों की संख्या और उनकी पात्रता पर निर्भर करेगा।

एक नजर में

30 सितंबर : रिक्त सीटों के लिए प्रस्तावित ऑफलाइन काउंसलिंग की तारीख

100 सीटें : जबलपुर, रीवा और महू के वेटरनरी कॉलेजों में कुल सीटें

एक ऑनलाइन काउंसलिंग: इस बार अब तक केवल एक चरण पूरा होने की जानकारी

दस्तावेज जरूरी : प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

वेटरनरी कौंसिल ऑफ इंडिया के नियम में स्पष्ट है कि वेटरनरी के यूजी पाठ्यक्रम की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करनी है, ताकि शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू हो। इस बार भी इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है।

उमेश शर्मा, अध्यक्ष, वीसीआई

हमारा प्रयास है कि विवि के तीनों काॅलेजों में यूजी पाठ्यक्रम की खाली सीटों को समय पर भर देंं। हमने दो ऑनलाइन काउंसलिंग कर दी है और शेष सीटों के लिए आज ऑफलाइन काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा हूं।

प्रो. मनदीप शर्मा, कुलपति, वेटरनरी विवि

यह भी पढ़ें- जबलपुर में ऑफिस के लिए घर से निकली युवती तिलवारा पहुंची, पुराने पुल से नर्मदा में लगाई छलांग