• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर की रेलवे कालोनी में तुलसी कुंज की तीसरी मंजिल पर चढ़ा सिरफरा, फिर जो हुआ

सोमवार को युवक के भवन की तीसरी मंजिल पर खतरनाक जगह पर खड़े होने का वीडिया सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया प्रसारित होने के बाद घटना को लेकर सनसनी बनी रह...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 08:22:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 08:22:25 PM (IST)
जबलपुर की रेलवे कालोनी में तुलसी कुंज की तीसरी मंजिल पर चढ़ा सिरफरा, फिर जो हुआ
आरक्षण ड्यूटी पर तैनात विनय मौर्य ने सिरफिरे को भवन में खतरनाक जगह पर चढ़ा हुआ देखा। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. तुलसी कुंज रेलवे कालोनी में हड़कंप मच गया
  2. रेस्क्यू टीम ने पुलिस की मदद से नीचे उतारा
  3. छत्तीसगढ़ के भिलाई का निवासी है युवक

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक (जीएम) गेट के सामने स्थित तुलसी कुंज रेलवे कालोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति रेल कर्मचारी आवास भवन के तीसरी मंजिल के पीछे छज्जे पर चढ़ गया।

गिरने की आशंका से मौके पर अफरा-तफरी

सिरफिरे के इस कृत्य और गिरने पर दुर्घटना की आशंका से मौके पर अफरा-तफरी मची रही। उसके काफी देर तक नीचे नहीं उतरने पर रेलवे सुरक्षा बल, सिविल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। संयुक्त प्रयासों के बाद व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

खतरनाक जगह पर चढ़ा हुआ देखा

पता चला कि रेलवे स्टेशन पर आरक्षण ड्यूटी पर तैनात विनय मौर्य ने सिरफिरे को भवन में खतरनाक जगह पर चढ़ा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत रेल सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक धीरज कुमार को इसकी सूचना दी।

छज्जे पर चढ़े व्यक्ति को नीचे उतारा

आरपीएफ के जवान, सिविल लाइन थाना पुलिस, एंबुलेंस 108 और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम भी मौजूद थी। सभी ने मिलकर छज्जे पर चढ़े व्यक्ति को नीचे उतारा।

सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में लिया

पूछताछ में उसने अपना नाम छत्तीसगढ़ के भिलाई-दुर्ग रेलवे कालोनी निवासी अमित तिग्गा (43)। जांच में पता चला कि उसकी बहन भिलाई-दुर्ग में रेलवे की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सिविल लाइन पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें- निजी एंबुलेंसों पर कसेगा शिकंजा, जबलपुर में एक सप्ताह के अंदर पंजीयन और ऑडिट अनिवार्य