
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के भिलौदा गांव में पेड़ों की छंटाई के दौरान पड़ोसी की छत पर लगे बांस टूटने को लेकर चल रहा विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया।
सुरेंद्र सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले उसने घर के नींबू और बिही के पेड़ों की छंटाई कराई थी। इस दौरान पड़ोसी सौरभ राजपूत के घर की छत पर लगे बांस टूट गए थे।
सौरभ राजपूत, आदित्य राजपूत और सत्तू विश्वकर्मा उसके घर पहुंचे। तीनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर मारपीट की। पत्नी और बेटे के बीच-बचाव करने पर तीनों धमकी देकर चले गए। करीब 10 मिनट बाद लौटकर आरोपियों ने आंगन में रखी मोटरसाइकिल, कुर्सी और टेबल में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दोपहर करीब एक बजे गुरु पिपरिया के पास जबलपुर की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 एक्ससी 4416 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को ओवरटेक किया और पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोहसिन और असगर घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के सिहोरा में मूक-बधिर महिला की हत्या के सीसीटीवी फुटेज मिले, अब पुलिस के रडार पर बाइक सवार