• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

Jabalpur Breaking: मनीष मिश्रा फिर निर्वाचित हुए जिला बार जबलपुर के अध्यक्ष

जबलपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में एक बार फिर मनीष मिश्रा ने बाजी मारी है। कड़े मुकाबले और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुए इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने ...और पढ़ें

By Surendra DubeyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 05:01:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 05:01:41 PM (IST)
Jabalpur Breaking: मनीष मिश्रा फिर निर्वाचित हुए जिला बार जबलपुर के अध्यक्ष
मनीष मिश्रा फिर निर्वाचित हुए जिला बार जबलपुर के अध्यक्ष

HighLights

  1. जबलपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मनीष मिश्रा फिर बने अध्यक्ष
  2. अधिवक्ताओं ने मनीष मिश्रा पर जताया भरोसा, कोर्ट में चला जश्न

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में एक बार फिर मनीष मिश्रा ने बाजी मारी है। कड़े मुकाबले और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुए इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने उन पर फिर से अपना भरोसा जताया है। मनीष मिश्रा को दोबारा जिला बार एसोसिएशन जबलपुर का अध्यक्ष चुना गया है।

अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

परिणामों की घोषणा होते ही जिला अदालत परिसर में वकीलों ने आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया। समर्थकों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मनीष मिश्रा को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी।

वकीलों के वेलफेयर पर रहेगा जोर

अध्यक्ष पद पर दोबारा निर्वाचित हुए मनीष मिश्रा ने स्पष्ट किया था कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य होगा। इस जीत के बाद बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर विजयी रहे प्रत्याशियों को भी शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।


यह भी पढ़ें- भिंड में अलमारी खोलते ही युवक पर सांप ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती