• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पड़ोसियों ने की शिकायत, पुलिस ले गई डीजे और दो वाहन

जहां-जहां से डीजे वाला लोडिंग वाहन गुजर रहा था, वहां रहने वाले लोगों का सुकून छिन रहा था। मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 08:35:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 08:35:32 PM (IST)
जबलपुर में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पड़ोसियों ने की शिकायत, पुलिस ले गई डीजे और दो वाहन
गोरखपुर और बेलबाग पुलिस ने की कार्रवाई। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्‍त
  2. आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी
  3. साउंड बाक्स सहित जनरेटर व अन्य उपकरण जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मालवाहक वाहन सहित बड़ी मात्रा में साउंड सिस्टम जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले दर्ज किए

आरोपियों के तेज आवाज में गाने बजाने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। जहां-जहां से डीजे वाला लोडिंग वाहन गुजर रहा था, वहां रहने वाले लोगों का सुकून छिन रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए हैं।

छह डीजे साउंड बाॅक्स लगाकर तेज आवाज में गाने बजाते मिले

गोरखपुर पुलिस ने मंगलवार की रात बंदरिया तिराहे के पास कार्रवाई की। यहां जायसवाल मोहल्ला निवासी नितिन राजपूत (33) लोडिंग वाहन में छह डीजे साउंड बाॅक्स लगाकर तेज आवाज में गाने बजाते मिले।

मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई

वह मां दुर्गा की प्रतिमा ले जा रहे थे। अनुमति नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन एमपी 20 एलबी 0939, साउंड बाक्स और मिक्सर मशीन जब्त कर मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

तेज आवाज में डीजे बजाते पकड़ा

इसी रात बेलबाग पुलिस ने घमापुर चौक के पास गढ़ा के शाहीनाका मोहन विहार कालोनी निवासी सुमित मसराम (23) को तेज आवाज में डीजे बजाते पकड़ा।

बीएनएस और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम भारी

उसके वाहन एमपी 20 जेडजे 3631 से जनरेटर, 12 साउंड बाॅक्स, आठ बेस बाॅक्स, चार टाप बाॅक्स, लाइटें, मिक्सर, एम्पलीफायर सहित अन्य उपकरण जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- जबलपुर की झलोन पंचायत में लाखाें की गड़बड़ी, शिकायत के बाद सरपंच पति सहित गायब