• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में शर्मिंदगी से बचने के लिए उठाया आत्मघाती कदम, घटना की जानकारी गांव में फैल गई थी

जांच में मिले तथ्यों के आधार पर शहपुरा पुलिस ने लोकेन्द्र सिंह और राजेश सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 08:40:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 08:40:38 PM (IST)
जबलपुर में शर्मिंदगी से बचने के लिए उठाया आत्मघाती कदम, घटना की जानकारी गांव में फैल गई थी
शहपुरा पुलिस की जांच में सामने आई वजह।

HighLights

  1. सामाजिक बदनामी और आत्मग्लानि से परेशान था
  2. पुलिस ने दो पर उकसाने का प्रकरण दर्ज किया
  3. मानसिक रूप से परेशान होने की जानकारी सामने आई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले की जांच में सामने आया कि मारपीट के बाद हुई सामाजिक बदनामी और आत्मग्लानि से वह परेशान था।

जांच के दौरान परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज

पुलिस ने जांच के दौरान परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इसमें मारपीट की घटना और उसके बाद युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की जानकारी सामने आई। जांच के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है।

घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी

पुलिस के अनुसार ग्राम फुलर निवासी टावल सिंह (24) ने सात सितंबर की शाम घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों के साथ ग्रामीणों के भी बयान लिए गए।


घटना की जानकारी गांव में फैल गई थी

बयानों में सामने आया कि घटना वाले दिन टावल सिंह के साथ गांव के लोकेन्द्र सिंह और राजेश सिंह ने मारपीट की थी। घटना की जानकारी गांव में फैल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मारपीट की घटना के बाद टावल सिंह सामाजिक बदनामी और आत्मग्लानि से परेशान था।

बाबा टोला में चाकूबाजी से युवक की मौत

वहीं जबलपुर के हनुमानताल के बाबा टोला में विवाद के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर हुई वारदात के बाद से पुलिस तलाश में जुटी थी।

निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद

मंगलवार को उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सूरज चौधरी टेंट हाउस में काम करता था

पुलिस के मुताबिक बाबा टोला निवासी सूरज चौधरी (23) टेंट हाउस में काम करता था। रविवार को वह घर के आसपास मौजूद था। इसी दौरान उसकी मुलाकात भूरा चौधरी से हो गई।

कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ़ गया

किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि भूरा ने सूरज के साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया।

तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश

हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर हनुमानताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हत्या का प्रकरण दर्ज किया। आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

गिरफ्तार के बाद पुलिस ने की पूछताछ

मंगलवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें वारदात में इस्तेमाल चाकू की जानकारी मिली। पुलिस ने चाकू जब्त करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के माढ़ोताल में राहगीर को घेरा, थप्पड़ मारे और उतार ली हीरा जड़ी सोने की अंगूठी