• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर-गोंदिया के बीच आसान सफर, तीन चरणों में होगा दोहरीकरण; 231 किमी रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी पटरी

निर्माण कार्य को जबलपुर-नैनपुर, नैनपुर-बालाघाट और बालाघाट-गोंदिया, तीन चरणों में पूरा करने की योजना है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 06:27:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 06:27:42 PM (IST)
जबलपुर-गोंदिया के बीच आसान सफर, तीन चरणों में होगा दोहरीकरण; 231 किमी रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी पटरी
रेल संपर्क के लिए एक बेहतर विकल्प विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. योजना को दे दी रेलवे बोर्ड ने मंजूरी
  2. 5235.79 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत
  3. 507 नए पुल-पुलियों का निर्माण प्रस्तावित

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर से गोंदिया के बीच रेल सफर को गति देने और ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलपथ दोहरीकरण की तैयारी शुरू हो गई है।

दूसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेल की इस योजना के तहत 231 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर दूसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी। करीब 5235.79 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली परियोजना को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिल चुकी है।

अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार को भेजी

नई लाइन के लिए मौजूदा रेलपथ के समानांतर मार्ग तैयार किया जाएगा, जहां रेलवे के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। जिन स्थानों पर अतिरिक्त भूमि की जरूरत होगी, वहां अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार को जानकारी भेजी गई है।

एक ही रेल लाइन होने से गति बढ़ाने में बाधाएं

परियोजना में 507 नए पुल-पुलियों का निर्माण भी प्रस्तावित है। वर्तमान में इस मार्ग पर एक ही रेल लाइन होने के कारण यात्री ट्रेनों के संचालन और उनकी गति बढ़ाने में बाधाएं आती हैं।

दोहरीकरण से अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध होगा

दोहरीकरण से ट्रेनों के परिचालन के लिए अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध होगा और रेल यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

रेल संपर्क के लिए एक बेहतर विकल्प

जबलपुर-गोंदिया रेलखंड उत्तर और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क के लिए एक बेहतर विकल्प विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- मैहर में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, हाथ फिसला तो प्लेटफॉर्म पर गिरा 70 वर्षीय बुजुर्ग