• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, हाथ फिसला तो प्लेटफॉर्म पर गिरा 70 वर्षीय बुजुर्ग

यात्री की पहचान बिहार के बक्सर जिले के अमला टोला निवासी सुजीत कुमार केसरी के रूप में हुई। जबलपुर रेल मंडल ने आरपीएफ जवानों की इस तत्परता को यात्री सुर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 05:37:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 05:37:57 PM (IST)
मैहर में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, हाथ फिसला तो प्लेटफॉर्म पर गिरा 70 वर्षीय बुजुर्ग
जवानों की सतर्कता से बुजुर्ग की जान बच गई। सौजन्‍य रेलवे

HighLights

  1. यात्री को आरपीएफ जवानों ने बचाया
  2. ट्रेन में चढ़ने के दौरान बिगड़ा संतुलन
  3. कांस्‍टेबल की तत्परता से टला हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक 70 वर्षीय बुजुर्ग यात्री का संतुलन बिगड़ गया। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने लगा।

दो जवानों ने तत्परता दिखाई

ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। जवानों की सतर्कता से बुजुर्ग की जान बच गई।

ट्रेन के रवाना होने के बाद चढ़ा

ट्रेन संख्या 09821 दोपहर 1:10 बजे मैहर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची थी। ट्रेन के रवाना होने के दौरान एक बुजुर्ग यात्री ने उसमें चढ़ने का प्रयास किया।

तत्काल दौड़कर यात्री को पकड़ा

इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा। वहां ड्यूटी कर रहे हेड कांस्‍टेबल सुजीत कुमार द्विवेदी और महिला कांस्‍टेबल सोनम सिंह ने तत्काल दौड़कर यात्री को पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर खींच लिया।

तत्परता यात्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

पूछताछ में यात्री की पहचान बिहार के बक्सर जिले के अमला टोला निवासी 70 वर्षीय सुजीत कुमार केसरी के रूप में हुई। जबलपुर रेल मंडल ने आरपीएफ जवानों की इस तत्परता को यात्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया है।


यह भी पढ़ें- जबलपुर के कबाड़खाने में जिंदा बम कहां से आया, एटीएस-आईबी के सवाल पर शमीम कबाड़ी ने बताए कई राज