
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के साथ यातायात का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है।
ऐसे में शहरवासियों को सुविधाजनक और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। नईदुनिया के हैलो नईदुनिया कार्यक्रम में जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) के सीइओ सचिन विश्वकर्मा ने दी।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना और सिटी बस सेवा संबंधी सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने पाठकों के सवालों पर बताया कि अगले वर्ष में अप्रैल तक इंटरसिटी सेवा के लिए नई ई-बसों का संचालन शुरू करने की योजना है।
सवाल: शहर में अभी कितनी इलेक्ट्रिक बसें चल रही है। नान एसी बसों के लिए मार्ग सीमित कर दिए गए है क्या? - आरती पटेल, राइट टाउन
जवाब: वर्तमान में 45 इलेक्ट्रिक बसें संचालित है। नाॅन एसी सिटी बसों का संचालन भेड़ाघाट मार्ग पर जारी है। यह भी नई इलेक्ट्रिक बस आने के बाद नहीं चलेगी। 55 इलेक्ट्रिक बस अभी और आना है।
सवाल: इंटरसिटी सेवा के लिए किन बसों का उपयोग होगा? क्या नई बसें खरीदी जाएंगी? रूट क्या होंगे? - राहुल कुमार, संजीवनी नगर
जवाब: इंटरसिटी बस सेवा के लिए नई इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। शुरुआत में 14 बसें चलाने का प्रस्ताव है। यह बसें छिंदवाड़ा, सागर, छतरपपुर, कान्हा, बालाघाट मार्ग पर चलेंगी।
सवाल: सुगम परिवहन बस योजना में मासिक पास की सुविधा है क्या? प्रभाकर दुबे, शक्ति नगर
जवाब: फिलहाल मासिक पास जैसी कोई योजना नहीं है। इसका प्रस्ताव नहीं है। सिटी बस के लिए मासिक अवश्य जारी किए जा रहे है। यह सुविधा वर्तमान में शहर में इलेक्ट्रिक बसों के नियमित यात्रियों को भी मिल रही है।
सवाल: शहर में इलेक्ट्रिक बसें किस मार्ग पर चल रही है। इसके जानकारी यात्री कैसे प्राप्त कर सकते है? - एसएस उपाध्याय, गौर
जवाब: शहर में अभी छह मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें संचालित है, जिसमें गौरीघाट-त्रिमूर्ति नगर , पनागर-रेलवे स्टेशन, मदर टेरेसा नगर-रांझी घाना, आइएसबीटी से बरेला, भेड़ाघाट एवं डुमना एयरपोर्ट शामिल है।
सवाल: कई बार इंतजार करने पर देर तक सिटी बस नहीं आती। क्या इसकी लाइव लोकेशन की कोई व्यवस्था है? -
जवाब: अभी 55 ई बसें और आना है। इसके बाद सेवा और बेहतर होगी। चलो एप में मेट्रो बसों की लाइव लोकेशन देख सकते है, इसकी सुविधा है।
सवाल: सुरक्षा को लेकर इलेक्ट्रिक बसों में क्या सुविधाएं है? ई बसों में महिला सीट आरक्षित नहीं है? - रिषिका भट्ट, रांझी
जवाब: ई बसों में सात से आठ कैमरे लगे है, जिससे सतत निगरानी की जा रही है। पैनिक बटन है। दिव्यांगों के लिए पहली दो सीटें सुविधायुक्त डिजाइन की गई जो कि आरक्षित है। महिला आरक्षित सीट नहीं है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के आदित्य हाॅस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारक को थमाया 4 दिन में 3 लाख रुपये का बिल