• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के रादुवि में अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर की 28 और 30 सितंबर की परीक्षाएं स्थगित

विद्यार्थियों को संशोधित समय-सारिणी जारी होने तक नई परीक्षा तिथियों के संबंध में विश्वविद्यालय की आगामी सूचना का इंतजार करना होगा।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 08:31:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 08:31:55 PM (IST)
जबलपुर के रादुवि में अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर की 28 और 30 सितंबर की परीक्षाएं स्थगित

HighLights

  1. फिर जारी होगी संशोधित तिथि
  2. परीक्षा स्थगित का कारण अपरिहार्य
  3. परीक्षर्थियों के बीच आक्रोश का माहौल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) ने अंग्रेजी विषय के चतुर्थ सेमेस्टर की 28 और 30 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

दोनों परीक्षाओं की संशोधित तिथि फिर जारी होगा

विश्वविद्यालय की ओर से 26 सितंबर को जारी अधिसूचना में परीक्षा स्थगित करने का कारण अपरिहार्य बताया गया है। दोनों परीक्षाओं की संशोधित तिथि और समय-सारिणी बाद में अलग से जारी की जाएगी।

8 सितंबर 2026 के तहत प्रस्‍तावित थीं

विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 278 के अनुसार, पूर्व में जारी परीक्षा अधिसूचना क्रमांक 267, दिनांक 8 सितंबर 2026 के तहत अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 एवं 30 सितंबर को प्रस्तावित थीं।

विश्वविद्यालय की आगामी सूचना का इंतजार

अब इन दोनों परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विद्यार्थियों को संशोधित समय-सारिणी जारी होने तक नई परीक्षा तिथियों के संबंध में विश्वविद्यालय की आगामी सूचना का इंतजार करना होगा।

दो परीक्षाओं में पेपर दोहराने का मामला

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में एक ही गलती लगातार दो परीक्षाओं में दोहराए जाने का मामला सामने आया है। एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 24 सितंबर को ‘क्रिटिकल थ्योरी’ के पेपर में तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया।

लिखित आवेदन विश्वविद्यालय को दिया था

26 सितंबर को ‘इंग्लिश लैंग्वेज’ की परीक्षा में भी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र थमा दिया गया। पहली परीक्षा में हुई त्रुटि की जानकारी विद्यार्थियों ने लिखित आवेदन देकर विश्वविद्यालय को दी थी।

गड़बड़ी सामने आने से विद्यार्थियों में नाराजगी

अगली परीक्षा में भी इसी तरह की गड़बड़ी सामने आने से विद्यार्थियों में नाराजगी है। मामले में पूर्व वित्त मंत्री तरुण भानोत ने भी कुलपति को पत्र भेजकर दोनों प्रश्नपत्रों की त्रुटियों की तत्काल जांच और प्रभावित विद्यार्थियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की है।


यह भी पढ़ें- जबलपुर में RDVV के कुलसचिव निलंबित चौकीदार से भयभीत, कुलगुरु को फिर लिखा पत्र; मांग रहे सुरक्षा