• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर रेलवे स्टेडियम में जलभराव के चलते 28 सितंबर से होने वाली परीक्षा टली, नई तारीख जल्द

प्रशासन ने उम्मीदवारों की सुरक्षा और निष्पक्ष परीक्षा को ध्यान में रखते हुए चार दिवसीय परीक्षा को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है। नई तिथियों की घोष...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 09:31:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 09:31:44 PM (IST)
जबलपुर रेलवे स्टेडियम में जलभराव के चलते 28 सितंबर से होने वाली परीक्षा टली, नई तारीख जल्द

HighLights

  1. भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लिया निर्णय
  2. जबलपुर स्थित रेलवे स्टेडियम ग्राउंड में प्रस्तावित थी
  3. अभ्यर्थियों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा था

नईदुनिया प्रतिनिधि‍, जबलपुर। लगातार बारिश और मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीइटी) स्थगित कर दी है।

28 सितंबर से एक अक्टूबर तक होने वाली थी यह प्रक्रिया

रेलवे में पे-मैट्रिक्स लेवल-वन (ग्रुप-डी) के तहत चार शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रक्रिया होना था। 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक होने वाली यह प्रक्रिया जबलपुर स्थित रेलवे स्टेडियम ग्राउंड में प्रस्तावित थी।

कीचड़ होने से दौड़ के लिए परिस्थितियां असुरक्षित हो गई थीं

लगातार बारिश से स्टेडियम मैदान में जलभराव और कीचड़ होने के कारण दौड़ के लिए परिस्थितियां असुरक्षित हो गई थीं। इससे अभ्यर्थियों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा था और सभी को समान अवसर मिलना भी संभव नहीं था।

चार दिवसीय परीक्षा को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया

प्रशासन ने उम्मीदवारों की सुरक्षा और निष्पक्ष परीक्षा को ध्यान में रखते हुए चार दिवसीय परीक्षा को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है। नई तिथियों की घोषणा मौसम सामान्य होने के बाद की जाएगी।

अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) ने अंग्रेजी विषय के चतुर्थ सेमेस्टर की 28 और 30 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से 26 सितंबर को जारी अधिसूचना में परीक्षा स्थगित करने का कारण अपरिहार्य बताया गया है। दोनों परीक्षाओं की संशोधित तिथि और समय-सारिणी बाद में अलग से जारी की जाएगी।

परीक्षाएं 28 एवं 30 सितंबर को प्रस्तावित थीं

विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 278 के अनुसार, पूर्व में जारी परीक्षा अधिसूचना क्रमांक 267, दिनांक 8 सितंबर 2026 के तहत अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 एवं 30 सितंबर को प्रस्तावित थीं।

विश्वविद्यालय की आगामी सूचना का इंतजार करना होगा

अब इन दोनों परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विद्यार्थियों को संशोधित समय-सारिणी जारी होने तक नई परीक्षा तिथियों के संबंध में विश्वविद्यालय की आगामी सूचना का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- संविदा कर्मियों को 50% आरक्षण का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, राज्य सरकार और कर्मचारी चयन मंडल को नोटिस जारी