• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में नई पहल, अब बिजलीघर में तैनाती से पहले कंट्रोल रूम का मिलेगा वास्तविक अनुभव

वास्तविक बिजलीघर में किसी तकनीकी खराबी अथवा ट्रिपिंग की स्थिति में तत्काल और सही निर्णय लेना बेहद महत्वपूर्ण होता है। सिम्युलेटर के माध्यम से अभियंता ऐसी परिस्थितियों का अभ्यास सुरक्षित वातावरण में कर सकेंगे।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 09:42:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 09:42:19 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में नई पहल, अब बिजलीघर में तैनाती से पहले कंट्रोल रूम का मिलेगा वास्तविक अनुभव
मल्टीफंक्शनल पावर जनरेशन ट्रेनिंग सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। सौजन्‍य

HighLights

  1. 660 मेगावाट के सुपरक्रिटिकल प्लांट के सिम्युलेटर की जानकारी
  2. सिम्युलेटर पर 15 युवा अभियंताओं का प्रशिक्षण शुरू
  3. अभियंताओं का पहला बैच दो सप्ताह का व्यावहारिक प्रशिक्षण

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बिजलीघर में तैनाती से पहले युवा अभियंताओं को अब वास्तविक कंट्रोल रूम जैसी परिस्थितियों में काम करने का अनुभव मिलेगा।

मल्टीफंक्शनल पावर जनरेशन ट्रेनिंग सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने जबलपुर के नयागांव स्थित मध्य प्रदेश पावर जनरेशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अत्याधुनिक मल्टीफंक्शनल पावर जनरेशन ट्रेनिंग सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण शुरू कराया है।

विद्युत गृह की परिचालन व्यवस्था की हूबहू प्रतिकृति

कंपनी के 15 युवा अभियंताओं का पहला बैच दो सप्ताह के व्यावहारिक प्रशिक्षण में शामिल हुआ है। इस सिम्युलेटर की विशेषता यह है कि यह 660 मेगावाट क्षमता वाले आधुनिक सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत गृह की परिचालन व्यवस्था की हूबहू प्रतिकृति है।

बिजलीघर के कंट्रोल रूम जैसा वातावरण

अभियंताओं को वास्तविक बिजलीघर के कंट्रोल रूम जैसा वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां वे संयंत्र संचालन, ग्रिड सिंक्रोनाइजेशन, टरबाइन नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कर रहे हैं।

गत अगस्त में इस सिम्युलेटर की स्थापना की थी

किसी वास्तविक संयंत्र या विद्युत ग्रिड को नुकसान पहुंचाए बिना उनकी निर्णय क्षमता और तकनीकी दक्षता विकसित होगी। कंपनी ने गत अगस्त में इस सिम्युलेटर की स्थापना की थी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी देश की उन चुनिंदा सार्वजनिक विद्युत उत्पादन कंपनियों में शामिल हो गई है, जिनके पास अपना अत्याधुनिक मल्टीफंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर है।


कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि यह युवा अभियंताओं के भविष्य में बड़ा निवेश है। आने वाले समय में यही अभियंता कंपनी के संचालन और विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे। हमारा उद्देश्य उन्हें बेहतर तकनीकी समझ और त्वरित निर्णय लेने में सक्षम बनाना है।

यह अतिथि प्रशिक्षण में उपस्थित रहे

डायरेक्टर टेक्निकल सुबोध निगम, डायरेक्टर कामर्शियल मिलिन्द भान्दक्कर, कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन एवं प्रशासन दीपक कश्यप तथा अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रशिक्षण एवं विकास डाॅ. अशोक तिवारी सहित वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- 50 हजार रुपये मांगे थे, 30 हजार में सौदा कर घर में प्रसव; मौत पर जबलपुर के सांई अस्पताल की दो कर्मि‍यों पर FIR

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।