• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में महिला समूहों से वसूली, बैंक में जमा करने के बजाय हड़प लिए 25.44 लाख

कंपनी कर्मचारियों और ग्राहकों के बयान एवं लोन स्टेटमेंट व अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 08:15:26 AM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 08:15:26 AM (IST)
जबलपुर में महिला समूहों से वसूली, बैंक में जमा करने के बजाय हड़प लिए 25.44 लाख
महिलाएं बोलीं-अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल कर लिया और बाद में फरार हो गए। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेट की सिहोरा ब्रांच का मामला
  2. छह संगम मैनेजरों पर धोखाधड़ी का केस, जांच में सामने आई गड़बड़ी
  3. जमा नहीं करने और निजी उपयोग में लेने के आरोप में एफआइआर दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सिहोरा थाना पुलिस ने भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड की सिहोरा शाखा में पदस्थ छह संगम मैनेजरों के खिलाफ महिलाओं से लोन की किश्त और प्री-पेमेंट के रूप में वसूली गई रकम बैंक में जमा नहीं करने और निजी उपयोग में लेने के आरोप में एफआइआर दर्ज किया है।

गबन कर बैंक को नुकसान पहुंचाना सामने आया

जांच में आरोपितों द्वारा कुल 25 लाख 44 हजार 749 रुपये की राशि का गबन कर बैंक को नुकसान पहुंचाना सामने आया है। मामले में शाखा प्रबंधक गोविंद रजक की शिकायत पर पुलिस ने कृष्णकांत पांडेय उर्फ कृष्णा, सौरभ सेन, अतुल बैरागी, आकाश सिंह गौंड, पवन कुशवाहा और बृजेश सिंह को आरोपित बनाया है।


समूह लोन देने एवं किश्तों की वसूली का काम करते थे

आरोपित संगम मैनेजर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को समूह लोन देने एवं किश्तों की वसूली का काम करते थे। आरोपितों ने महिलाओं से लोन की किश्त और समय से पहले लोन बंद कराने के लिए प्री-पेमेंट के रूप में रकम ली, लेकिन उसे शाखा में जमा करने के बजाय अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल कर लिया और बाद में फरार हो गए।

जांच में आरोपित वीएफजे मड़ई इंद्रा नगर बिलपुरा रोड निवासी अतुल बैरागी पर 40 हजार 974 रुपये, दमोह जिले के जुगराज पंचायत के ग्राम पिपरिया निवासी आकाश सिंह गौंड पर चार लाख एक हजार 39 रुपये, सतना जिले के जैतवारा महलाा महती निवासी पवन कुशवाहा पर 38 हजार 000 रुपये, कृष्णकांत पांडेय पर 12 लाख चार हजार 931 रुपये, सौरभ सेन पर आठ लाख 59 हजार 601 रुपये और दमोह जिले के पोस्ट भजिया ग्राम अमदर निवासी बृजेश सिंह पर 19 हजार 225 रुपये की राशि का गबन सामने आया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 93 हजार से अधिक कैश लूटा