
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आरपीएफ स्क्वॉयड ने 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस काशी एक्सप्रेस में एक फर्जी टीटीई को पकड़ा। आरोपित यात्रियों की टिकट चेक कर उनको डरा-धमकाकर रहा था। आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जबलपुर से इटारसी तक अनुरक्षण ड्यूटी के दौरान आरपीएफ को पिपरिया स्टेशन के पास सूचना मिली कि जनरल कोच में एक व्यक्ति टीटीई बनकर टिकट चेक कर रहा है।
आरपीएफ स्क्वॉयड ने आरोपित अनिल कुमार महोबिया को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह करेली स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। उसके पास न विभागीय पहचान पत्र था और न ड्यूटी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज। मामला जालसाजी का था।
आरपीएफ स्क्वॉयड ने जबलपुर मुख्यालय को सूचना देकर आरोपित को जीआरपी गाडरवारा के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई के लिए रेलवे ने प्रधान आरक्षक राजवीर और मुख्य टिकट निरीक्षक मुकेश कुमार को रिवार्ड देने की अनुशंसा की है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर से होकर गजुरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, छठ महापर्व के बाद यात्रियों को बड़ी राहत