• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर भरी हुंकार, बोले-नहीं चाहिए भावांतर

मंडियों में बिचौलियों ने किसानों के नाम से उपज बेचने और फर्जी होल्ड से बचाने के लिए आधार कार्ड और फोटो स्कैन की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया है। क...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 03:47:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 03:47:21 PM (IST)
जबलपुर में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर भरी हुंकार, बोले-नहीं चाहिए भावांतर
माल खरीदकर भुगतान न करने वाले व्यापारियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने तथा बकाया राशि दिलवाने की मांग करते किसान। नईदु‍निया

HighLights

  1. एमएसपी पर हो धान खरीदी, कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
  2. मोदी की गारंटी के नाम पर घोषित 3100 में हो धान व 2700 में हो गेहूं खरीदी
  3. खाद, बिजली, पानी, भुगतान सहित 15 प्रमुख मांगों पर की त्वरित कार्रवाई की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ​जबलपुर। जिले के नाराज किसानों ने सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर वाहन लेकर जिला मुख्यालय पर आकर हुंकार भरी। किसानों का कहना है कि धान की भावांतर की बजाय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही खरीदी सरकार को करना चाहिए।

गंभीर समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण

ज्ञापन में किसानों ने फसल भुगतान में हो रही देरी, धान का समर्थन मूल्य 3100 प्रति क्विंटल किए जाने, बिजली व्यवस्था में सुधार, और किसानों के साथ हो रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने जैसी गंभीर समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने की मांग की है।


​फसल भुगतान व बकाया राशि

मझौली तहसील में धान, गेहूं और मूंग के भुगतान तथा पनागर तहसील के चंसोरिया, शुभी अक्षय एवं नर्मदा एग्रो वेयरहाउस के बकाया भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग की गई है।

​धान खरीदी एवं समर्थन मूल्य

3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने, प्रति एकड़ 25 क्विंटल सीमा तय करने और मंडियों में समर्थन मूल्य से नीचे बोली न लगाने की मांग रखी गई। खरीदी केंद्र वाले वेयरहाउसों को पहले खाली कराने की बात भी कही गई है।

जिलाध्यक्ष रामदास पटेल ने कहा कि किसानों को मंडी के भरोसे लुटने के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। आज मंडिया किसानों के साथ लूट करने का माध्यम बनकर रह गई है। जिले के किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को एक 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे।

​नकली बीज व कंपनियों पर कार्रवाई

हाइब्रिड बीज कंपनियों द्वारा बीएलबी और बीपीएच बीमारी रोधी बताने के बावजूद फसल खराब होने पर जांच कर संबंधित कंपनियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई।

​व्यापारियों पर कार्रवाई व एफआईआर

शहपुरा में किसानों का माल खरीदकर भुगतान न करने वाले व्यापारियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने तथा बकाया राशि दिलवाने की मांग की गई।

​पराली व प्रशासनिक मुद्दे

पराली निष्पादन के पर्याप्त साधन उपलब्ध होने तक किसानों पर एफआईआर और नोटिस की कार्रवाई रोकने, राजस्व मामलों का समय सीमा में निराकरण करने तथा 'किसान खेत सड़क योजना' को तुरंत शुरू करने की अपील की गई है।

​मंडी फर्जीवाड़े पर रोक

मंडियों में बिचौलियों ने किसानों के नाम से उपज बेचने और फर्जी होल्ड से बचाने के लिए आधार कार्ड और फोटो स्कैन की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया है। ​किसानों ने प्रशासन से इन सभी बिंदुओं पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए त्वरित निराकरण की गुहार लगाई है।

​बिजली व्यवस्था में सुधार

मझौली के रानीताल कटाव सबस्टेशन का निर्माण कार्य तेज कर इसे चालू करने तथा दिन में 12 घंटे कृषि बिजली देने की मांग की गई। साथ ही सिहोरा तहसील में अधिक भार वाले ट्रांसफार्मर बदलने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के बड़े हिस्से को अलग कर उज्जैन में नई धन्वंतरि विश्वविद्यालय बनाने के निर्णय को हाई कोर्ट में चुनौती, सरकार को नोटिस