
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बिलहरी-तिलहरी रोड स्थित होटल विजन महल में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया।
आग होटल की चौथी मंजिल स्थित कमरे में लगी थी। आग लगते ही होटल स्टाफ व मौजूद जनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
कंट्रोल रूम से नगर निगम के दमकल शाखा को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन रवाना किए गए। दमकल कर्मियों ने करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
नगर निगम के अनुसार आग समय रहते बुझा ली गई इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। नगर निगम के दमकल शाखा के अनुसार देर रात होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही दो दमकल तत्काल मौके पर रवाना किए गए।
आग होटल की चौथी मंजिल स्थित कमरे में लगी थी। इस दौरान होटल प्रबंधन भी अपने स्तर पर आग पर नियंत्रण पा चुका था। होटल स्टाफ के साथ करीब 50 मिनट के प्रयासों के बाद पूरी तरह बुझा दी गई।