• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में चीफ जस्टिस के बंगले के पास पांच बदमाशों ने की चाकू दिखाकर लूटपाट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

संस्कारधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी इलाके में बीती रात बदमाशों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गय...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 04:09:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 04:09:37 PM (IST)
जबलपुर में चीफ जस्टिस के बंगले के पास पांच बदमाशों ने की चाकू दिखाकर लूटपाट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. चाकू दिखाकर युवक को डराने का आरोप
  2. घटना के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की
  3. जुटाई जा रही है संदिग्धों की जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। वीआईपी इलाके सिविल लाइंस में चीफ जस्टिस के बंगले के पास एक युवक से लूट की कोशिश करने का आरोप है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची

बताया जा रहा है कि पांच बदमाश चाकू लेकर युवक के पास पहुंचे और उससे लूटपाट करने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदमाशों ने चाकू दिखाकर धमकाया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रांझी निवासी वैभव दुबे किसी काम से गुजर रहा था। इसी दौरान पांच युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया।

सामान व रुपये छीने, विरोध पर विवाद किया

वैभव के पास मौजूद सामान व रुपये छीनने की कोशिश की। युवक द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने उसके साथ विवाद किया। हालांकि, मौके से बदमाशों के फरार होने के बाद युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना स्थल शहर के महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र में होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होगा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में लूट के प्रयास और चाकू से धमकाने की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 30.95 लाख रुपये हड़पे, जबलपुर के फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विस के मैनेजर, कैशियर समेत चार पर FIR