• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

Jabalpur Cruise Accident: सेना के साथ NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा, दो पर्यटकों के शव चार्टर्ड प्लेन से तमिलनाडु भेजे जाएंगे

Jabalpur Cruise Accident: डैम के इलाके में चल रही तेज हवा के कारण बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवा के बीच छोटी नावों का संचा...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 02 May 2026 11:35:10 AM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 02:13:54 PM (IST)
Jabalpur Cruise Accident: सेना के साथ NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा,  दो पर्यटकों के शव चार्टर्ड प्लेन से तमिलनाडु भेजे जाएंगे
हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य में जुटे जवान।

HighLights

  1. 30 घंटे से ज्यादा समय से शव रखे हुए हैं
  2. स्वजन तमिलनाडु में अंतिम संस्कार करना चाहते हैं
  3. माता-पिता एवं अन्य स्वजन के साथ घूमने पहुंचे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर Jabalpur Cruise Accident । बरगी डैम में गुरुवार को हुए हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह सात बजे से सर्च आपरेशन फिर से शुरू किया गया। बचाव कार्य में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नौकाओं की मदद से लापता लोगों को खोज रही हैं।

तमिलनाडू सरकार ने भी की एयरपोर्ट से शव घर तक पहुंचाने की व्यवस्‍स्था

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी नेता अर्नब दासगुप्ता ने बताया कि शव को प्लेन से तमिलनाडु के त्रिच ले जाया जाएगा तमिलनाडू सरकार ने भी एयरपोर्ट से शव घर तक पहुंचाने की व्यवस्‍स्था की है। पहले 11:00 चार्टर्ड प्लेन आने की बात कही गई थी. लेकिन अब दोपहर 3:00 तक प्लान आने की संभावना है।


naidunia_image

बरगी बांध दुर्घटना में सौभाग्य अलगन 42 वर्ष एवं काकूलाझी 38 वर्ष के शवों को चार्टर्ड प्लेन से तमिलनाडु भेजा जाएगा। अभी एक चार्टर्ड प्लेन पहुंचा है। परिवार के दो सदस्य रवाना किए जाएंगे, एक और चार्टर्ड प्लेन आना है जिसमें परिवार के अन्य सदस्यों को लिया ले जाए जाएंंगे।

दोनों मृतक आयुध निर्माणी में कार्यरत और कामरान के स्वजन थे

दोनों मृतक जबलपुर के आयुध निर्माणी में कार्यरत और कामरान के स्वजन थे। ककलांजी कामरान की पत्नी और सौभाग्य उनकी भाभी थीं। कामरान तमिलनाडु से आए अपने माता-पिता एवं भाई भाभी के परिवार के साथ में बरगी बांध में घूमने गए थे। तभी क्रम डूबने से कामरान उसकी पत्नी भाभी कामरान का भतीजा डूब गए थे। कामरान उसके बेटे तमिल और भतीजा मयूरन अभी लापता हैंं।

30 घंटे से ज्यादा समय से शव रखे हुए हैं

कामराज के परिवार के मृत सदस्यों के शव दोपहर तक तमिलनाडु एयरलिफ्ट किया जा सकते हैं। 30 घंटे से ज्यादा समय से शव रखे हुए हैं. स्वजन तमिलनाडु के गृह ग्राम में अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। शवों को जल्दी पहुंचने के लिए एयरलिफ्ट करने को लेकर प्रशासन की ओर से बातचीत कर व्यवस्था बनाने के प्रयास हो रहे हैं।

naidunia_image

खमरिया में कार्यरत कामराज का परिवार भी था शामिल

​हादसे में आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत कामराज का परिवार शामिल था। कामराज अपनी पत्नी बच्चे तमिलनाडु से आए माता-पिता एवं अन्य स्वजन के साथ घूमने पहुंचे थे। हादसे के दौरान 10 वर्षीय बेटा लहरों के सहारे किनारे आ गया था, जिसे सुरक्षित बचा लिया।

naidunia_image

मयूरन सहित चार लोग अभी भी लापता हैं

हादसे में कामराज की 38 वर्षीय पत्नी काकुलाझी और 42 वर्षीय सौभाग्यम अलागन के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, 45 वर्षीय कामराज, 5 वर्षीय श्रीतमिलवेंदन और 9 वर्षीय मयूरन सहित 4 लोग अभी भी लापता हैं। लापता चौथा सदस्य विराज सोनी (6) है।

बरगी हादसे के बाद शुक्रवार को दोपहर एक ऑटो में पुरानी लाइफ जैकेट लाई गई और घाट पर ढेर लगा दिया गया। इसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घटना के बाद महज औपचारिकता निभाई जा रही है। विदित हो कि गौरीघाट में 50 से ज्यादा नौकाओं का संचालन किया जाता है और नाविकों को नगर निगम द्वारा लाइसेंस जारी किया जाता है।

नौका विहार में भी नियमों की अनदेखी

शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा गौरीघाट में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। इस दौरान श्रद्धालु नौका विहार भी कर रहे थे, लेकिन नौका संचालन करने वाले और नाव में सवार लोगों में से किसी के पास लाइफ जैकेट व अन्य सुरक्षा सामग्री नहीं थी।

नगर निगम के रामपुर जोन के अधिकारी पंकज अवस्थी और बाजार विभाग अधीक्षक राजेंद्र दुबे ने बताया कि बरगी हादसे को देखते हुए गौरीघाट में दोपहर बाद नौकाओं का संचालन बंद करवा दिया गया है। हालांकि नियमों के अनुसार सुरक्षा मानकों का पालन होने तक नौकाएं नहीं चलेंगी।

यह भी पढ़ें- बरगी हादसे से भी नहीं लिया सबक, गौरीघाट में खुली नाव पर वाहन समेत सवार हो रहे 25 से ज्यादा लोग; बिना लाइफ जैकेट खतरे में जान