
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी कटनी के माधव नगर निवासी दीपक लीलानी उर्फ देव उर्फ दाऊ (20) को शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपित ने तीन अलग-अलग वारदातों का खुलासा किया। दीपक लीलानी ने गत माह जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-छह पर जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस एक्सप्रेस में भीड़ का फायदा उठाकर यात्री की जेब से मोबाइल पार कर दिया था।
दूसरी घटना उसने सिहोरा स्टेशन पर अंजाम दिया था, जहां सो रहे यात्री की जेब से मोबाइल चोरी किया। वहीं, एक अन्य घटना रीवा शटल में हुई।
आरोपी ने बातचीत के जरिए शटल में सवार एक यात्री से दोस्ती बढ़ाई और उसका मोबाइल चोरी कर आधारताल स्टेशन पर उतर गया। इसके बाद मोबाइल से यूपीआइ के जरिए करीब 20 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के शैल्बी अस्पताल का कमाल, कुछ घंटे के इलाज का बिल थमाया तीन लाख रुपये