
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। 15 अगस्त के मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जवानों, स्कूली बच्चों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। अभ्यास के दौरान परेड के हर कदम, अनुशासन और मार्चिंग की बारीकियों पर नजर रखी गई।
पिछले अभ्यास में सामने आई गलतियों को दोहराने से बचने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय ने मौके पर ही जरूरी सुधार कराए। रिहर्सल में जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मार्चपास्ट का अभ्यास किया। अधिकारियों ने परेड की गति, कदमताल, सलामी और विभिन्न दलों की स्थिति को बारीकी से परखा। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाने वाले अपर कलेक्टर रविशंकर राय ने भी रिहर्सल के दौरान सभी व्यवस्थाओं को परखा।
अभ्यास के दौरान स्वतंत्रता दिवस की परेड शामिल होने वाले 14 प्लाटून पूरी यूनिफार्म में पहुंचे। इन्होंने कदम से कदम मिलकर अभ्यास किया और छोटी-मोटी गलतियों को समय रहते सुधारा भी। इधर परेड कमांडर की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य संभाली और जवानों को कमांड के जरिए लय में चलने कहा। वहीं परेड उप कमांडर सूबेदार रूमा सिरसाम भी अभ्यास में जुटे रहे।
इस अभ्यास के दौरान एसटीएफ 06वीं वाहिनी एसएएफ जबलपुर, होमगार्ड, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, नेवल एनसीसी, सीनियर डिवीजन बायज, सीनियर विंग एनसीसी गर्ल्स, जूनियर डिवीजन बायज, जूनियर विंग एनसीसी गर्ल्स, स्काउट, गाइड, शौर्य दल और बैंड प्लाटून शामिल थे।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में इस बार शहर के पांच स्कूलों के विद्यार्थी देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इन्होंने गुरुवार को रिहर्सल की, जिसमें क्राइस्ट चर्च डायसेशन विद्यालय घमापुर के करीब 70 विद्यार्थी ने डांडी मार्च नाट्य का अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक सुर में... अब तो हमें आगे बढ़ते ही रहना... गीत पर प्रस्तुति दी।
- हम एनएससी का हिस्सा हैं और मैं दूसरी बार मुख्य समारोह की परेड का हिस्सा बन रही हंू। मुझे इस पल का इंतजार रहता है।
हेजिल सोलोमन, एनसीसी कैडेट
शिशु विद्यापीठ स्कूल के 75 विद्यार्थियों ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा'''' गीत पर अभ्यास किया। वहीं स्माल वंडर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, क्राइस्ट चर्च आईसीएसई स्कूल ने भी देशभक्ति गीतों पर अभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में जाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजय नगर के विद्यार्थियों की 'दुर्गा की जय, बोलो दुर्गा की जय' प्रस्तुति का अभ्यास किया।
- हमने रिहर्सल के दौरान अपने यूनिफार्म से लेकर परेड तक की गलतियों में सुधार किया। हम यहां अपने दोस्तों के साथ इसका हिस्सा बनें।
प्रतिज्ञा खेड़ा , एनसीसी कैडेट
हमने चार अगस्त से रिहर्सल में भाग लिया। मैं पहली बार मुख्य समारोह का हिस्सा बनूंगी। इसके लिए मैं बहुत उत्साहित हुए।
कृतिका पटेल, एनसीसी कैडेट
यह भी पढ़ें- आप भी तेज आवाज में गाने सुनते हैं तो हो जाए सावधान! ईयरफोन की आदत आपको बहरा बना सकती…कानों में इनफेक्शन का भी खतरा