• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में दीपावली की छुट्टियों में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का होगा निराकरण

ऐसे कई लोग सामान्य दिनों में गांव में उपलब्ध नहीं रहते, इसलिए त्योहार के दौरान उनकी मौजूदगी का लाभ उठाकर काम पूरा करने का प्रयास किया जाए।

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 11:26:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 11:26:19 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में दीपावली की छुट्टियों में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का होगा निराकरण
लंबित शिकायतों का गंभीरता से निराकरण, ओटीपी और ई-केवायसी में परेशानियों पर चर्चा करें।

HighLights

  1. स्वामित्व योजना की समीक्षा कर ई-केवायसी को कहा
  2. लंबित सत्यापन का काम पूरा कराने के दिए निर्देश
  3. समन्वय कर आवेदकों की समस्याओं का समाधान करें

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें। जिन आवेदनों में तकनीकी दिक्कत या अन्य कारणों से काम पूरा नहीं हो पाया है अथवा आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं, उनकी भी दोबारा जांच कराएं।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में निर्देश

जरूरत पड़ने पर संबंधित तहसीलों से समन्वय कर आवेदकों की समस्याओं का समाधान करें। यह निर्देश अपर कलेक्टर रविशंकर राय ने स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें प्राथमिकता में

कहा कि दीपावली के अवकाश के दौरान भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को प्राथमिकता में रखा जाए। पटवारियों के माध्यम से आवेदकों से संपर्क कर उन्हें बुलवाएं और लंबित मामलों का निराकरण कराएं। प्रयास होना चाहिए कि शिकायतों की संख्या शून्य तक पहुंचे।


त्योहार पर गांव लौटने वालों से करें संपर्क

अपर कलेक्टर ने कहा कि स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन दोनों के कामों में संतुलन बनाकर प्रगति सुनिश्चित करें। स्वामित्व योजना के तहत आधार ओटीपी और ई-केवायसी में आ रही तकनीकी परेशानियों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर इन समस्याओं को दूर कराने के निर्देश दिए।

दूसरे शहरों से गांव लौटने वालों से संपर्क करें

उन्होंने कहा कि दीपावली पर दूसरे शहरों से गांव लौटने वाले लोगों से संपर्क कर उनकी ई-केवायसी और लंबित सत्यापन का काम पूरा कराया जाए। बैठक में एडीएम शैलेन्द्र सिंह, एडीएम अखिलेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण।
  • निरस्त आवेदनों की भी दोबारा जांच।
  • दीपावली के अवकाश में भी शिकायतों पर कार्रवाई।
  • आधार ओटीपी और ई-केवायसी की तकनीकी समस्याओं का समाधान।
  • गांव लौटने वाले लोगों से संपर्क कर लंबित सत्यापन पूरा कराना।

यह भी पढ़ें- जबलपुर की सफाई व्यवस्था की कमान अब ठेकेदारों के हाथ, दिव्यांगों के लिए 116 पदों पर होगी भर्ती

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।