• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, बालिका समेत दो की मौत; आरोपी ड्राइवर फरार

मृतकों की पहचान गोसलपुर निवासी पल्लवी श्रीवास व इंद्राना के ग्राम मुड़ारी निवासी दिलीप कुमार भूमिया के रूप में हुई है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 10:03:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 10:03:40 PM (IST)
जबलपुर में बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, बालिका समेत दो की मौत; आरोपी ड्राइवर फरार
पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ FiR दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. मझौली-सिहोरा मार्ग पर हुए हादसे
  2. पांच घायल मेडिकल अस्पताल रेफर
  3. घर निकला था सुबह किनारे मिला घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मझौली-सिहोरा रोड पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बालिका समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुहजनी माता के दर्शन करने जा रही थी

गोसलपुर निवासी वर्षा श्रीवास (35) अपनी बेटी पल्लवी (10) और पड़ोसी चंदन विश्वकर्मा (32) के साथ मोटरसाइकिल से सुहजनी माता के दर्शन करने जा रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से सपन गोटिया (17), नीरज (23) और विनय मोटरसाइकिल से आ रहे थे।

सुनवानी पेट्रोल पंप के पास हुई शिकार

शाम साढ़े पांच बजे सुनवानी पेट्रोल पंप के पास दोनों मोटरसाइकिल आमने-सामने से एक दूसरे भिड़ गईं। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार लोग उछलकर सड़क पर गिरे। मोटरसाइकिल में बीच में बैठी पल्लवी के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अन्य पांच घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया।


जीजा के यहां से अपने घर जाने निकला था

स्वजनों के अनुसार इंद्राना के ग्राम मुड़ारी निवासी दिलीप कुमार भूमिया अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम देवरी अमगवां स्थित जीजा सुनील भूमिया के घर से अपने घर जाने निकला था।

डायल 112 के कर्मचारी ने फोन उठाया

मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे जब सुनील ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो डायल 112 के कर्मचारी ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि मझौली के पास ग्राम चौपड़ा मेन रोड एक युवक मोटरसाइकिल के साथ घायल पड़ा है।

डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया

सूचना पर सुनील शासकीय अस्पताल मझौली पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया प्रारंभिक जांच में पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FiR दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में सेना का अधिकारी बन व्यापारी से 54 हजार ठगे, खाते में पैसे नहीं आए; दो बार में निकाल लिए