• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में सेना का अधिकारी बन व्यापारी से 54 हजार ठगे, खाते में पैसे नहीं आए; दो बार में निकाल लिए

कुछ देर बाद बैलेंस चेक किया तो न तो 60 हजार और न ही 15 हजार 600 रुपये खाते में थे। मैसेज भी गायब हो गए। संपर्क करने पर नंबर बंद मिले।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 09:44:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 09:44:12 PM (IST)
जबलपुर में सेना का अधिकारी बन व्यापारी से 54 हजार ठगे, खाते में पैसे नहीं आए; दो बार में निकाल लिए
डिलीवरी 506 आर्मी बेस वर्कशाप खमरिया में मांगी। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. नैनो यूरिया के ऑर्डर का झांसा दिया
  2. फर्जी QR से करा लिया ट्रांसफर
  3. विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। साइबर ठगों ने भारतीय सेना का अधिकारी बनकर एक व्यापारी को 54 हजार रुपये का चूना लगा दिया। विजयनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदीप कांबले नामक व्यक्ति का फोन आया

विकास नगर निवासी प्रांशु अग्रवाल (30) वर्ष की उर्वरक-बीज की दुकान है। उसने 19 अक्टूबर की रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि आठ अक्टूबर को दोपहर 2.37 बजे प्रदीप कांबले नामक व्यक्ति का फोन आया।

96 नग 21 हजार 600 रुपये में आर्डर दिए

उसने खुद को सेना से जुड़ा बताकर नैनो यूरिया के 96 नग 21 हजार 600 रुपये में आर्डर दिए और डिलीवरी 506 आर्मी बेस वर्कशाप खमरिया में मांगी।

अन्य व्यक्ति ने फोन कर खाते का विवरण मांगा

शाम सात बजे जब प्रांशु सामग्री लेकर गेट पहुंचा तो भुगतान का झांसा दिया गया। इसके बाद कर्नल संजीव अरोड़ा बनकर एक अन्य व्यक्ति ने फोन किया और खाते का विवरण मांगा।

54 हजार रुपये तुरंत वापस करने को कहा

पहले 15 हजार 600 रुपये जमा होने का फर्जी मैसेज आया, फिर 60 हजार रुपये आने का मैसेज दिखाकर कहा कि गलती से ज्यादा पैसे चले गए हैं। अतिरिक्त 54 हजार रुपये तुरंत वापस करने को कहा।

ट्रांसफर करने वाले मैसेज भी गायब हो गए

सेना के वरिष्ठ अधिकारी का भरोसा कर प्रांशु ने दिए गए QR कोड से दो बार में कुल 54 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद बैलेंस चेक किया तो न तो 60 हजार और न ही 15 हजार 600 रुपये खाते में थे। मैसेज भी गायब हो गए। संपर्क करने पर नंबर बंद मिले।रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में पिता को गाली देने पर भड़के बेटे, चाचा की लाठी से पीटकर हत्या; दोनों आरोपी फरार