• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

आबकारी नियम को हाई कोर्ट में चुनौती देने मिली मोहलत, स्कूल से शराब दुकान की दूरी 53 मीटर

मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने आग्रह स्वीकार करते हुए संशोधन के लिए समय दिया। अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 07:32:47 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 07:32:47 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आबकारी नियम को हाई कोर्ट में चुनौती देने मिली मोहलत, स्कूल से शराब दुकान की दूरी 53 मीटर

HighLights

  1. एक ही भवन में स्कूल और शराब दुकान संचालन का मामला
  2. प्राथमिक शाला को प्रतिबंधित दायरे से बाहर रखने पर उठे सवाल
  3. कलेक्टर की रिपोर्ट में स्कूल से शराब दुकान की दूरी 53 मीटर

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर के संजीवनी नगर में एक ही भवन में प्राथमिक स्कूल और शराब दुकान संचालित होने के मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया है।

याचिका में संशोधन की अनुमति मांगी

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने वर्ष 2023 में संशोधित आबकारी नियमों को चुनौती देने के लिए याचिका में संशोधन की अनुमति मांगी।

एक ही भवन में शराब दुकान और प्राथमिक स्कूल

जबलपुर निवासी अजय पटेल की याचिका के अनुसार, संजीवनी नगर मेन रोड स्थित एक ही भवन में शराब दुकान और संस्कार भारती नाम का प्राथमिक स्कूल संचालित है।

आबकारी विभाग से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

कलेक्टर और आबकारी विभाग से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने विभिन्न हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देकर संशोधित प्रविधान की वैधानिकता पर सवाल उठाए। अब याचिका में संशोधन कर इसी नियम को चुनौती दी जाएगी।

प्रतिबंधित दूरी के दायरे में शामिल नहीं किया

पिछली सुनवाई में शासन की ओर से तर्क दिया गया कि 2023 में आबकारी नियमों में संशोधन के बाद प्राथमिक कक्षाओं को शराब दुकान से 100 मीटर की प्रतिबंधित दूरी के दायरे में शामिल नहीं किया गया।

स्कूल और दुकान के बीच की दूरी 53 मीटर बताई गई

कलेक्टर की ओर से पेश रिपोर्ट में स्कूल और दुकान के बीच की दूरी 53 मीटर बताई गई। रिपोर्ट में संशोधित नियम के तहत प्राथमिक शाला प्रतिबंधित संस्थानों की श्रेणी में नहीं होने का जिक्र भी किया गया है।

यह भी पढ़ें- MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विधवा महिला का नहीं छिनेगा संपत्ति अधिकार; रह सकती है दूसरे पुरुष के साथ


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।