• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

वाहन चेकिंग में वकील से मारपीट मामले में हाई कोर्ट ने राकेश रावल की गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक

22 सितंबर की रात वाहन से जाते समय कंट्रोल रूम तिराहे पर रास्ता बंद होने के कारण उन्होंने पुलिसकर्मियों से वैकल्पिक मार्ग की जानकारी मांगी थी। इसी दौरा...और पढ़ें

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 09:05:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 09:05:55 PM (IST)
वाहन चेकिंग में वकील से मारपीट मामले में हाई कोर्ट ने राकेश रावल की गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक
रावल ने ट्रैफिक एसीपी के साथ अभद्रता की और शासकीय कार्य में बाधा डाली।

HighLights

  1. सात घंटे का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश
  2. 16 नवंबर को निर्धारित की गई मामले की अगली सुनवाई
  3. विवाद व कथित मारपीट के मामले में अंतरिम राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट ने भोपाल में वाहन चेकिंग के दौरान अधिवक्ता राकेश रावल और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद व कथित मारपीट के मामले में अंतरिम राहत दी है।

एफआइआर पर आगे की कार्रवाई पर रोकी

न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने राकेश रावल के विरुद्ध दर्ज एफआइआर पर आगे की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी पर भी अंतरिम रोक लगा दी। साथ ही घटनास्थल तथा उसके आसपास उपलब्ध सात घंटे के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए हैं।

याचिका दायर कर पुलिस कार्रवाई को चुनौती

मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। अधिवक्ता राकेश रावल की ओर से अधिवक्ता राकेश भदौरिया, रवींद्रनाथ चतुर्वेदी, विपुलवर्धन जैन के माध्यम से याचिका दायर कर पुलिस कार्रवाई को चुनौती दी गई है।

विवाद के बाद उन्हें जहांगीराबाद थाने ले जाया गया

याचिकाकर्ता के अनुसार 22 सितंबर की रात वाहन से जाते समय कंट्रोल रूम तिराहे पर रास्ता बंद होने के कारण उन्होंने पुलिसकर्मियों से वैकल्पिक मार्ग की जानकारी मांगी थी। इसी दौरान विवाद हुआ और उन्हें जहांगीराबाद थाने ले जाया गया। रावल ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।


मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज

दूसरी ओर पुलिस की ओर से आरोप लगाया गया कि रावल ने ट्रैफिक एसीपी के साथ अभद्रता की और शासकीय कार्य में बाधा डाली। मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज किए गए हैं। रावल की शिकायत पर जहांगीराबाद थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी एफआइआर दर्ज हुई थी।

संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित

घटना के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई थी। अब हाई कोर्ट ने रावल की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए एफआइआर के संबंध में भी फिलहाल आगे की कार्रवाई रोक दी है व सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के रानीताल पेट्रोल पंप के सामने ई-बस ने दो कारों को मारी टक्कर