जबलपुर के सोनतलाई की नहर में पलटा हाइवा, भारी वाहनों की लगातार आवाजाही बढ़ी
स्थानीय लोगों के अनुसार, पाटन रोड पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं।
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 07:17:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 07:17:31 PM (IST)
नहर और सड़क के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना का खतरा। नईदुनियाHighLights
- पाटन रोड पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा
- शाहपुरा मार्ग बंद होने से डायवर्ट किया
- यातायात का दबाव काफी बढ़ गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पाटन रोड स्थित ग्राम सोनतलाई के पास एक हाइवा नहर में जा गिरा। शाहपुरा मार्ग बंद होने के कारण ट्रैफिक को पाटन रोड की ओर डायवर्ट किया गया है, जिसके चलते इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है।