• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

'पाकिस्तान से आया हूं, मेरे साथ 11 लोग बॉर्डर से भारत में घुसे हैं', जबलपुर में हड़कंप मचाने वाला युवक निकला यूपी का

जबलपुर पुलिस ने जब युवक के स्वजन से संपर्क किया तो पता चला कि शिवम मूलतः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का निवासी है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 08:52:58 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 09:03:35 AM (IST)
'पाकिस्तान से आया हूं, मेरे साथ 11 लोग बॉर्डर से भारत में घुसे हैं', जबलपुर में हड़कंप मचाने वाला युवक निकला यूपी का
युवक से पूछताछ करती पुलिस और स्थानीय लोग।

HighLights

  1. युवक कभी अपना नाम कुछ और बताता तो कभी पता बदल देता
  2. सख्ती से पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम पाठक बताया
  3. परिजनों से संपर्क करने पर उसकी मानसिक स्थिति पता चली

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के शोभापुर वीकल मोड़ के पास बुधवार सुबह एक युवक को संदिग्ध गतिविधि पर पकड़ा गया। सुरक्षा संस्थानों के पास घूमता मिले युवक ने पूछताछ में स्वयं को पाकिस्तानी बताया। उसने कहा कि वह रावलपिंडी से आया है और उसके साथ 11 अन्य लोग बाघा बॉर्डर से भारत में घुसे हैं।

इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और सूचना रांझी पुलिस को दी गई। पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान वह बार-बार बयान बदल रहा था।

कभी अपना नाम कुछ और बताता तो कभी पता बदल देता। इससे मामला और संदिग्ध हो गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम शिवम पाठक और पिता का नाम उदयकांत बताया। उसने भाई सत्यम का मोबाइल नंबर भी दिया।


हरदोई जिले का निवासी है

पुलिस ने जब स्वजन से संपर्क किया तो पता चला कि 28 वर्षीय शिवम मूलतः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का निवासी है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। स्वजन ने बताया कि करीब एक माह पहले वह घर से राजस्थान चला गया था।

वहां से उसे वापस लाया गया था, लेकिन वह फिर मौका पाकर घर से निकल गया। पुलिस ने स्वजन को पूरी जानकारी दी। सूचना पाकर स्वजन उसे लेने के लिए जबलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। प्रारंभिक छानबीन में युवक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- ISI संपर्क मामला... मोबाइल में डूबा रहता था अनमोल राय, लालच में संवेदनशील तस्वीरें पाकिस्तान भेजने का आरोप