
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। डुमना स्थित पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अभिकल्पन एवं विनिर्माण यानी पीडीपीएम ट्रिपलआईटी डीएम में एक छात्रा ने फांसी लगा ली। सोमवार को दोपहर में उसका शव संस्थान के परिसर स्थित छात्रावास के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद संस्थान में सनसनी फैल गई।
संस्थान प्रशासन से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतका की पहचान तेलंगाना निवासी वैष्णवी के रूप में हुई है। वह संस्थान की छात्रा थी और परिसर स्थित छात्रावास में रहती थी।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है। संस्थान प्रशासन भी पुलिस को सहयोग कर रहा है।
यह भी पढ़ें- रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं से नाराज सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- ये डॉक्टर नहीं दानव हैं, नोट छापने की मशीन बन गए हैं