
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भेड़ाघाट में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके हाथ-पैर टूटने की जानकारी है।
युवक कॉलेज में पेपर देने जा रहा था। इसी दौरान भेड़ाघाट चौराहे पर लापरवाही से चलाया जा रहा हाईवा सामने से आकर बाइक से टकरा गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मेडिकल अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरस्वती घाट क्षेत्र में रातभर बिना नंबर प्लेट वाले हाईवा से अवैध रूप से रेत और पीली मिट्टी का परिवहन हो रहा है।
भेड़ाघाट थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज किया। जिस हाईवा से टक्कर हुई उस पर भी नंबर नहीं था, डाले पर लिखा नंबर भी मिटा दिया गया था। पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में गाली देने से रोका तो पिता के पेट और बेटी के सीने में मारा चाकू, दो बेटे भी घायल