
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। घमापुर स्थित कांचघर में दीवाली का पर्व मातम में बदल गया। संत रविदास मंदिर के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 10 युवकों की भीड़ ने दो दोस्तों को घेरकर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
दीपावली की रात घमापुर के कांचघर इलाके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। हनुमान टोरिया की नई बस्ती में जुए के विवाद और पुरानी रंजिश में दो दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
हमले में कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल करन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ के अनुसार, जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में दोनों युवकों पर चाकू से हमला किया गया था। पहले से विवाद होने की बात भी सामने आई है।
घटना के दौरान इलाके में जुआ खेला जा रहा था। इसी बीच कार्तिक और करन का प्रिंस व हर्षित से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले से भी रंजिश थी। कहासुनी बढ़ने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के बरगी हाइवे पर डीजल चुराने वाली गैंग दबोची, ट्रक ड्राइवरों को लूटने की थी तैयारी