• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में साढ़े चार साल के मासूम के गले पर नुकीली चीज से वार, हाथ बांधकर छत पर छोड़ा

पुलिस के अनुसार, बालाजी कॉलोनी निवासी इमरती मल्लाह का बेटा क्षणिक मल्लाह रविवार को घर के बाहर साइकिल चला रहा था।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:31:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:31:08 PM (IST)
जबलपुर में साढ़े चार साल के मासूम के गले पर नुकीली चीज से वार, हाथ बांधकर छत पर छोड़ा
प्रारंभिक जांच में किशोर के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. शहपुरा की बालाजी कालोनी में घटना
  2. किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  3. परिजन आवाज लगाते हुए खोज रहे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहपुरा की बालाजी कालोनी में खेल के दौरान हुए विवाद के बाद साढ़े चार साल के मासूम पर हमला करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है

आरोप है कि 17 वर्षीय किशोर ने मासूम के गले पर नुकीली चीज से वार किया, उसके हाथ बांधे और गले में कपड़ा बांधकर छत पर छोड़ दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किशोर के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है।

एक घंटे तक उसके नहीं लौटा

पुलिस के अनुसार, बालाजी कॉलोनी निवासी इमरती मल्लाह का बेटा क्षणिक मल्लाह घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इसके बाद वह पड़ोस में रहने वाले किशोर के साथ खेलने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। करीब एक घंटे तक उसके नहीं लौटने पर मां और परिजन उसकी तलाश करने लगे।


दादी की आवाज सुनकर जवाब दिया

परिजन आवाज लगाते हुए उसे खोज रहे थे। इसी दौरान उसकी दादी मटको बाई सतीश पटवा के घर के सामने से निकलीं और आवाज लगाई। दादी की आवाज सुनकर क्षणिक ने जवाब दिया। परिजन छत पर पहुंचे, तो वह वहां पड़ा मिला।

हाथ बंधे थे और गले में कपड़ा लिपटा था

उसके हाथ बंधे थे और गले में कपड़ा लिपटा था। कपड़ा हटाने पर गले में नुकीली चीज से वार के निशान मिले। परिजनों ने चोट लगने का कारण पूछा, तो मासूम ने किशोर के ऐसा करने की बात बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के शिशु मंगल हाॅस्पिटल का पंजीयन और लाइसेंस निलंबित, पोर्टल पर नहीं दर्ज कराईं निर्धारित प्रविष्टियां