• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के शिशु मंगल हाॅस्पिटल का पंजीयन और लाइसेंस निलंबित, पोर्टल पर नहीं दर्ज कराईं निर्धारित प्रविष्टियां

गत दिवस जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विनीता उप्पल, नोडल अधिकारी डाॅ. आदर्श विश्नोई एवं पीसीपीएनडीटी शाखा के सौरभ चोटिल द्वारा अस्पताल का संयुक्त निरीक्...और पढ़ें

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 09:29:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 09:29:35 PM (IST)
जबलपुर के शिशु मंगल हाॅस्पिटल का पंजीयन और लाइसेंस निलंबित, पोर्टल पर नहीं दर्ज कराईं निर्धारित प्रविष्टियां

HighLights

  1. 21 सोनोग्राफी जांचों में से मात्र 9 प्रकरण पोर्टल पर
  2. साफ-सफाई संबंधी अनियमितताएं भी पाई गईं
  3. निलंबन अवधि में अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती रोक

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. नवीन कोठारी द्वारा शिशु मंगल हाॅस्पिटल, राइट टाउन का पंजीयन एवं लाइसेंस अनमोल एवं पीसीपीएनडीटी पोर्टल पर निर्धारित प्रविष्टियां नहीं किए जाने तथा निरीक्षण में पाई गई।

अनियमितताओं के कारण 15 दिन के लिए निलंबित

गत दिवस जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विनीता उप्पल, नोडल अधिकारी डाॅ. आदर्श विश्नोई एवं पीसीपीएनडीटी शाखा के सौरभ चोटिल द्वारा अस्पताल का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। अनियमितताओं के कारण 15 दिप के लिए निलंबित किया गया है।

10 गर्भवती महिलाएं उपचार के लिए आती हैं

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल द्वारा अनमोल पोर्टल पर एक भी प्रविष्टि नहीं की गई थी, जबकि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 8 से 10 गर्भवती महिलाएं उपचार के लिए आती हैं।

21 सोनोग्राफी जांचों में से मात्र 9 प्रकरण पोर्टल पर

फरवरी 2026 से निरीक्षण दिनांक तक की गई कुल 21 सोनोग्राफी जांचों में से मात्र 9 प्रकरणों के फार्म-एफकी प्रविष्टियां पीसीपीएनडीटी पोर्टल पर की गई थीं, जो कुल प्रकरणों के 50 प्रतिशत से भी कम हैं।

नर्सिंग स्टाफ की योग्यता संबंधी अभिलेखों का अभाव

निरीक्षण में अस्पताल में योग्य एलोपैथिक चिकित्सक की अनुपलब्धता, नर्सिंग स्टाफ की योग्यता संबंधी अभिलेखों का अभाव, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, फायर सेफ्टी प्रशिक्षण एवं साफ-सफाई संबंधी अनियमितताएं भी पाई गईं।

निलंबन अवधि में अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती रोक

उक्त गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अस्पताल का पंजीयन एवं लाइसेंस 15 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती प्रतिबंधित रहेगी।

चिकित्सालय में सुरक्षित स्थानांतरित करने के निर्देश

वर्तमान में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार कर चिकित्सकीय स्थिति के अनुसार डिस्चार्ज करने अथवा आवश्यकतानुसार अन्य पंजीकृत चिकित्सालय में सुरक्षित स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमएचओ डाॅ. नवीन कोठारी ने कहा कि सभी निजी चिकित्सालयों द्वारा अनमोल एवं पीसीपीएनडीटी पोर्टल पर निर्धारित प्रविष्टियां करना तथा मरीजों की सुरक्षा एवं चिकित्सा सेवाओं के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है। अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सतना जिला अस्‍पताल में ड्यूटी रूम का कांच तोड़कर लाखों के उपकरण ले गए चोर, वर्ष में पांचवीं चोरी