• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में मदन महल फ्लाईओवर पर रांग साइड से आ रहा डंपर बना काल, तीन दोस्‍तों को मारी टक्‍कर; एक की मौत

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 04:21:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 04:21:26 PM (IST)
जबलपुर में मदन महल फ्लाईओवर पर रांग साइड से आ रहा डंपर बना काल, तीन दोस्‍तों को मारी टक्‍कर; एक की मौत
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्‍त स्‍कूटी व अमन केसरवानी की जीवित अवस्‍था की फोटो। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी
  2. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
  3. आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर यानी दमोहनाका मदन महल फ्लाईओवर की रोटरी पर रांग साइड से तेज गति से आ रहे डंपर की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दो दोस्‍तों के साथ जा रहा था अमन केसरवानी

आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक अमन केसरवानी गढ़ाफाटक के जगदीश मंदिर के पास का रहने वाला बताया जाता है। उसके अन्‍य दोस्‍तों निवाड़गंज के निखिल बर्मन व काली मठ के रहने वाले अंकित झारिया को तत्‍काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।


कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई

जानकारी के अनुसार, मदन महल फ्लाईओवर की रोटरी के पास डंपर और तीन दोस्‍तों के वाहन के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक अमन केसरवानी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस ने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की वजह डंपर की टक्कर

प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह डंपर की टक्कर बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी पुलिस

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।