• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में मौसेरे भाई से छात्रा की नजदीकी बनी हत्या की वजह, फोन पहुंचा और कार बन गई हथियार

पुलिस कार के नंबर की जानकारी जुटाई तो स्वामी रजौला गांव का होना पता चला। जहां पूछताछ में पता चला कि कार अनिल की थी। वारदात का मुख्य आरोपित अनिल अब भी फरार है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 12:38:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 12:38:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में मौसेरे भाई से छात्रा की नजदीकी बनी हत्या की वजह, फोन पहुंचा और कार बन गई हथियार
जागृति से बातचीत बंद होने के बाद से अनिल और प्रशांत में मनमुटाव था। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. मुख्य आरोपी अनिल को नागवार थी जागृति की प्रशांत से बातचीत
  2. बेलखेड़ा में कार से कुचलकर युवक और छात्रा की हत्या का मामला
  3. वारदात में शामिल मुख्य आरोपी का नाबालिग साथी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में युवक और छात्रा को कार से कुचलकर मौत के घाट उतारने के मामले में अब हत्या की वजह को लेकर नए तथ्य सामने आ रहे हैं। मुख्य आरोपी अनिल लोधी को जागृति महलोनियां (छात्रा) का अपने मौसेरे भाई प्रशांत लोधी से बातचीत करना पसंद नहीं था।

बीच दूरी बढ़ी तो प्रशांत के संपर्क में आ गई

जागृति पहले अनिल से बातचीत करती थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरी बढ़ गई और वह प्रशांत के संपर्क में आ गई। यही बात अनिल को खटकने लगी थी। जागृति से बात बंद होने के बाद अनिल की एक अन्य युवती से दोस्ती हो गई थी।


नई दोस्त का भी जागृति से विवाद होता था

अनिल की नई दोस्त का भी जागृति से विवाद होता था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए सभी गुरुवार केा मिले थे और तभी हत्याकांड अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बातचीत के बहाने जुटे थे सभी

पुलिस जांच में सामने आया है कि जागृति से बातचीत बंद होने के बाद से अनिल और प्रशांत में मनमुटाव था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को तीन युवतियां, दो युवक एवं एक किशोर बेलखेड़ा थाना से लगभग एक किलोमीटर आगे राष्ट्रीय राजमार्ग में पेट्रोल पंप के पास जुटे थे। ये सभी आपस में एक-दूसरे के परिचित थे।

प्रशांत अपने दोस्त हेमराज के साथ पहुंचा था

ग्राम करहैया उड़ना निवासी प्रशांत अपने दोस्त हेमराज के साथ पहुंचा था। राघवेंद्र उर्फ देवेंद्र पहले से वहां मौजूद था। इसी दौरान जागृति और दूसरी युवतियां भी पहुंचीं। बातचीत के बीच अनिल का छोटा भाई भी वहां था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर प्रशांत और जागृति को कुछ दूर जाकर बात करने के लिए कहा गया। इसके बाद छोटे भाई ने मोबाइल फोन करके अनिल को वहां बुलाया गया।

फोन पहुंचा और कार बन गई हथियार

दोपहर करीब 3.15 बजे अनिल एमपी 20 सीई 8644 नंबर की कार लेकर मौके पर पहुंचा। वह गुस्से में था और वह तेज गति से कार चलाते हुए पहुंचा और सड़क किनारे खड़े प्रशांत और जागृति को कुचल दिया। इसके बाद अनिल कार रोककर खेतों की तरफ भाग निकला।

नाबालिग छोटा भाई गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस कार के नंबर की जानकारी जुटाई तो स्वामी रजौला गांव का होना पता चला। जहां पूछताछ में पता चला कि कार अनिल की थी। वारदात का मुख्य आरोपित अनिल अब भी फरार है। उसके नाबालिग छोटे भाई को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार मुख्य आरोपित की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- बालों में क्लिप, गले में सात लड़ियों का हार... पन्‍ना में 1500 साल पुरानी प्रतिमा ने खोले गुप्तकालीन शृंगार के राज

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।