• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का राजफाश, दो जिलों के दस्‍तावेज पर बवाल; खूब हो रही चर्चा

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिकायत सही है, लेकिन कार्रवाई क्या होगी, इस पर भोपाल से ही निर्णय लिया जाएगा।

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 07:21:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 07:21:24 PM (IST)
जबलपुर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का राजफाश, दो जिलों के दस्‍तावेज पर बवाल; खूब हो रही चर्चा
1960 में हल्बा अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र प्राप्त कर नौकरी हासिल की थी। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. शिकायत के बाद जांच से मच गया है हड़कंप
  2. मुख्य सचिव और सहकारिता आयुक्त से शिकायत
  3. जाति कोष्टी, अन्य पिछड़ा वर्ग की बताई गई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जिला सहकारिता विभाग में पदस्थ वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक के जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद सामने आया है।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर लिया लाभ

शिकायत में सामने आया है कि इन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग का कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी ली और इस आधार पर पदोन्नति का लाभ ले लिया। मुख्य सचिव और सहकारिता आयुक्त को शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू हो गई है।

जांच में शिकायत सही पाई गई

सूत्रों की मानें तो जांच में शिकायत सही पाई गई है। हालांकि रिपोर्ट को अभी जारी नहीं किया गया है। इधर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिकायत सही है, लेकिन कार्रवाई क्या होगी, इस पर भोपाल से ही निर्णय लिया जाएगा।


क्या है मामला

शिकायत में दावा किया गया है कि वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक हेमलता डोंगर (हिडाऊ) के पिता नेमाजी हिडाऊ ने वर्ष 1960 में हल्बा अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र प्राप्त कर एमपीईबी में नौकरी हासिल की थी।

जाति कोष्टी, अन्य पिछड़ा वर्ग की बताई गई थी

छिंदवाड़ा कलेक्टर की जांच में उनकी जाति कोष्टी, अन्य पिछड़ा वर्ग की बताई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी पृष्ठभूमि के बावजूद उनकी बेटी ने अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र हासिल कर सहकारिता विभाग में नियुक्ति प्राप्त की।

दो जिलों के प्रमाण पत्र पर बवाल

शिकायत के अनुसार, सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी में छिंदवाड़ा और जबलपुर के संबंधित कार्यालयों में हेमलता डोंगर के नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी होने की प्रविष्टि नहीं मिलने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने वर्ष 1989 में छिंदवाड़ा से प्रमाण पत्र जारी होने और वर्ष 1998 में जबलपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से नया प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए हैं।

संबंधित कर्मचारी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी लेने और पदौन्नति पाने की शिकायत सामने आई है। इसकी जांच भोपाल स्तर पर छानबीन समिति कर रही है।

राकेश पांडे, जेआरसीएस, सहकारिता विभाग, जबलपुर

शिकायत है, उसकी जांच छानबीन समिति कर रही है। जो भी जांच के बाद सामने आ जाएगा।

हेमलता डोंगर (हिडाऊ), वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक

यह भी पढ़ें- 'गाड़ी रोकी तो TI भड़का, नो एंट्री पर मुस्तैद कॉन्स्टेबल के दांत तोड़े, वर्दी फाड़ी' ASP ने उसे ही कर दिया सस्पेंड