• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में वर्क फ्राॅम होम के नाम पर दो लाख की ठगी, हैदराबाद की कंपनी के एचआर मैनेजर पर FIR

कई महीने काम करने के बाद भी जब अभिषेक को सैलरी नहीं मिली, तो उन्होंने कंपनी से संपर्क किया। इस दौरान अन्य लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि उन्हें भी...और पढ़ें

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 06:32:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 06:32:49 PM (IST)
जबलपुर में वर्क फ्राॅम होम के नाम पर दो लाख की ठगी, हैदराबाद की कंपनी के एचआर मैनेजर पर FIR
हैदराबाद की अकाय सीजी प्राइवेट लिमिटेड में किया था काम। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. नौकरी का झांसा देकर खाते में जमा कराए रुपये
  2. कई महीने काम कराने के बाद भी नहीं दी सैलरी
  3. शिकायत की जांच के बाद धोखाधड़ी का प्रकरण

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। वर्क फ्राॅम होम नौकरी का झांसा देकर एक निजी कंपनी के एचआर मैनेजर पर युवक से दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। युवक ने नौकरी के लिए राशि जमा की और काम भी शुरू कर दिया, लेकिन कई महीने तक सैलरी नहीं मिली।

वर्क फ्राॅम होम नौकरी के लिए संपर्क किया था

शिकायत की जांच के बाद ग्वारीघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रिलायबल स्टेट निवासी अभिषेक डे मजुमदार (33) ने ऑनलाइन माध्यम से हैदराबाद की अकाय सीजी प्राइवेट लिमिटेड में वर्क फ्राॅम होम नौकरी के लिए संपर्क किया था।


लैपटाप भेजा गया और उन्होंने काम शुरू कर दिया

कंपनी के एचआर मैनेजर जगदीश रविल्ला ने नौकरी देने के नाम पर उनसे दो लाख रुपये मांगे। अभिषेक ने यह राशि जगदीश के खाते में जमा कर दी। इसके बाद उन्हें एक लैपटाप भेजा गया और उन्होंने काम शुरू कर दिया। कई महीने काम करने के बाद भी जब अभिषेक को सैलरी नहीं मिली, तो उन्होंने कंपनी से संपर्क किया। इस दौरान अन्य लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि उन्हें भी वेतन नहीं मिला है।

आश्वासन दिया, लेकिन राशि वापस नहीं की

अभिषेक ने एचआर मैनेजर से राशि वापस मांगी, तो उसने जल्द रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन राशि वापस नहीं की। इसके बाद अभिषेक ने ग्वारीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद जगदीश रविल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पिता को घर से निकालने पर बेटे को फटकारा, जबलपुर कलेक्टर ने सुनाई अनोखी सजा; बहू के उड़ गए होश