• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

पुलिस देख तीसरी मंजिल पर चढ़ा दीवाली मनाने जबलपुर आया युवक, फिर कूदने की दी धमकी; क्राइम ब्रांच पर भी किया था पथराव

गिरफ्तारी के दौरान जमकर हंगामा करने वाले बरेला निवासी आरोपी राहुल दुबे के खिलाफ लगभग सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 09:18:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 09:18:20 AM (IST)
पुलिस देख तीसरी मंजिल पर चढ़ा दीवाली मनाने जबलपुर आया युवक, फिर कूदने की दी धमकी; क्राइम ब्रांच पर भी किया था पथराव
न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. दो घंटे की कोशिश के बाद दबोच लिया
  2. पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को
  3. घर से पैदल चलाकर ले गई थाने

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास, मारपीट और जुआ सहित कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश राहुल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपित ने जमकर हंगामा किया।

तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया

पुलिस को देखकर वह तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया और पुलिस टीम पर पथराव करने लगा। उसने छत से कूदकर भागने की धमकी भी दी। उसकी हरकतों से लगभग दो घंटे तक वहां उथल-पुथल मची रही। आखिरकार पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।


एक वर्ष पहले क्राइम ब्रांच की टीम पर भी हमला किया था

बरेला निवासी आरोपी राहुल दुबे के खिलाफ लगभग सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गत चार महीनों से फरार चल रहा था। आरोपी ने करीब एक वर्ष पहले उसे पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम पर भी हमला किया था। सोमवार को दीवाली मनाने के लिए उसके घर आने की सूचना मिली।

आरोपी भागकर अपने मकान की छत पर पहुंच गया

इस पर बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह दोपहर में पुलिस बल के साथ उसे पकड़ने पहुंचीं। पुलिस को देखते ही आरोपी भागकर अपने मकान की छत पर पहुंच गया। वहां से उसने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। घिरने पर उसने छत से कूदने की कोशिश की और पुलिस को नीचे कूदने की धमकी देकर काफी देर तक परेशान किया।

मकान से गिरने पर गंभीर चोट लगने की आशंका थी

पुलिसकर्मी उसे समझाते रहे, क्योंकि तीन मंजिला मकान से गिरने पर गंभीर चोट लगने की आशंका थी। आखिरकार पुलिस टीम ने मशक्कत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपित को घर से थाने तक पैदल लेकर गई। उसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में नींद में दबोचा, मुंह पर कपड़ा रखकर किया बेहोश, सोने की चेन और फोन ले गए पड़ोसी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।