
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक विवाहिता के साथ शारीरिक शोषण करने और बाद में मतांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है।
मंसूरीबाद निवासी जहांगीर उस्मानी पर युवती ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और मुस्लिम मत अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने गोहलपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
जान पहचान बढ़ने पर नवंबर, 2024 में आरोपी उसे घुमाने के बहाने से आधारताल स्थित इंडियन काफी हाउस ले गया, जहां बाजू में बने एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद पति की गैरमौजूदगी में घर पहुंचकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। गत वर्ष मई में आरोपी के दूसरे मत का होने की जानकारी मिलने पर दोनों के बीच विवाद हुआ।
वह पति को उनके शारीरिक संबंधों की जानकारी देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और शादी के लिए मतांतरण का दबाव बनाने लगा। महिला का आरोप है कि 10 अक्टूबर को भी आरोपित ने घर पहुंचकर जबरन दुष्कर्म किया।
मामले में हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारियों ने सोमवार को थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठन के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। फरार आरोपित जहांगीर उस्मानी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में पेट्रोल पंप पर डकैती डालने से पहले ही चार गिरफ्तार, 10 वारदातों का किया खुलासा