• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में ट्रेन के नीचे घुसकर काट रहे थे बैटरी की वायरिंग, कबाड़ी सहित तीन गिरफ्तार

स्टेशन और यार्ड में खड़ी ट्रेनों से बैटरियां और उनकी वायरिंग चोरी करना महज रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तक सीमित नहीं है। ट्रेनों में लगे बैटरी सिस्...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:52:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 08:52:54 PM (IST)
जबलपुर में ट्रेन के नीचे घुसकर काट रहे थे बैटरी की वायरिंग, कबाड़ी सहित तीन गिरफ्तार
बैटरी वायर चुराने को लेकर छानबीन करती आरपीएफ। नईदुनिया

HighLights

  1. अधारताल स्टेशन पर रंगेहाथ पकड़े गए दो आरोपी
  2. तीनों के कब्जे से चोरी की गई रेल संपत्ति बरामद
  3. चोरी का माल एक कबाड़ी को बेचा जाता था

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अधारताल स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों को निशाना बनाकर बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पर्दाफाश किया है। आरपीएफ जबलपुर पोस्ट की टीम ने ट्रैक पर खड़े कोचों के नीचे घुसकर बैटरियों की वायरिंग काट रहे दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा।

चोरी की गई रेल संपत्ति बरामद

पूछताछ में सामने आया कि चोरी का माल एक कबाड़ी को बेचा जाता था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से चोरी की गई रेल संपत्ति बरामद की गई है।

स्टेशन-यार्ड में खड़ी ट्रेनों पर थी नजर

अधारताल स्टेशन एवं यार्ड क्षेत्र में स्टेबल ट्रेनों से बैटरियां चोरी होने की सूचना के बाद विशेष निगरानी बढ़ाई गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव खरब के निर्देशन में उप निरीक्षक आरके चंदेल, प्रधान आरक्षक जितेंद्र तिवारी और आरक्षक हरिकेश की टीम लगातार गश्त कर रही थी।


घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ा

इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आई। टीम ने देखा कि दो युवक स्टेबल कोचों के नीचे घुसकर बैटरियों की वायरिंग काट रहे हैं। घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

चोरी का माल खपाने वाला भी जाल में

पूछताछ में आरोपियों की पहचान चारखंबा छोटी मदार टेकरी निवासी राशिद अली (30) और ठक्कर ग्राम पचकुईयां निवासी मोहम्मद बसीम (26) के रूप में हुई। दोनों से पूछताछ के बाद आरपीएफ ने चोरी का माल खरीदने वाले साजिद अंसारी (25) को पकड़ा। साजिद मूलत: कुंडम के वार्ड नंबर आठ का निवासी है जो कि अभी टक्कर ग्राम में रह रहा था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरपीफ जबलपुर पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि तीनों आरोपियों पर रेल संपत्ति अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने स्टेशन, यार्ड या पटरियों के आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल आरपीएफ को सूचना देने कहा है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में विजिलेंस का छापा, ट्रेन से उतरते ही दो टीटीई की जेब से मिली अतिरिक्त राशि