• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में पुलिस की 'तैयारी' संदिग्धों पर भारी, धनतेरस से दीवाली तक सुरक्षा का विशेष प्लान

भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे, झपटमार और चोर वारदातों को अंजाम न दें, साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ और विवाद जैसी घटनाएं न हों, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:34:02 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:34:02 AM (IST)
जबलपुर में पुलिस की 'तैयारी' संदिग्धों पर भारी, धनतेरस से दीवाली तक सुरक्षा का विशेष प्लान
भ्रामक या विवादित पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने वालों पर साइबर सेल नजर रखेगी। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. बाजार में सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
  2. महिला पुलिस की टीमें भी करेंगी निगरानी, चेकिंग
  3. पेट्रोलिंग और सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दीपावली के साथ ही शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। धनतेरस से लेकर दीपावली के एक दिन पहले तक बड़ा फुहारा, गंजीपुरा, सराफा, सुपर मार्केट और अन्य प्रमुख बाजारों में देर रात तक चहल-पहल रहेगी।

पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय रहेंगी

प्रमुख बाजार से लेकर संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय रहेंगी। खास बात यह है कि पुलिसकर्मी सामान्य गणवेश के बजाय सिविल ड्रेस में भी बाजारों में घूमकर संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

महिला पुलिस की टीमें भी रहेंगी सक्रिय

त्योहारी भीड़ के बीच महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की टीमें भी सिविल ड्रेस में बाजारों में तैनात रहेंगी। ये टीमें छेड़छाड़, पीछा करने और अभद्र व्यवहार करने वालों पर नजर रखेंगी।

थाना स्तर पर गठित टीमें

वर्दीधारी जवान प्रमुख चौराहों, बाजार के प्रवेश मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे। थाना स्तर पर गठित टीमें शाम से देर रात तक बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेंगी।

जिले में पुलिस...

  • 80 चेकिंग प्वाइंट
  • 80 एफआरवी-112
  • 78 चीता स्क्वायड

चेकिंग प्वाइंट और पेट्रोलिंग से निगरानी

शहर के प्रमुख चौराहों और आवाजाही वाले मार्गों पर चेकिंग की व्यवस्था रहेगी। पुलिस वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी करेगी। गश्त करने वाले पुलिस दल, चीता मोबाइल और एफआरवी की मदद से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों पर भी पुलिस की खुफिया टीमें सक्रिय रहेंगी।


सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भ्रामक या विवादित पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने वालों पर साइबर सेल नजर रखेगी। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएगी। जरूरत पड़ने पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बताया कि त्योहार को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। बाजारों में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और लोग बिना किसी डर के त्योहार की खरीदारी कर सकें।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में कार में घूमकर बेच रहे थे स्मैक, तिलवारा-गोहलपुर पुलिस ने गोटेगांव के तीन तस्‍करों को दबोचा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।