
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष और उड़नपरी के नाम से मशहूर डा. पीटी उषा शुक्रवार को संक्षिप्त जबलपुर प्रवास पर रहीं।
मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचीं ऊषा ने नईदुनिया से खास बातचीत में खेलों, मध्य प्रदेश और जबलपुर को लेकर अपने विचार साझा किए। शुक्रवार दोपहर को निजी कार्य से नगर पहुंचने पर डुमना विमानतल पर उनका स्वागत एमपीओए सचिव दिग्विजय सिंह ने किया।
पीटी ऊषा ने कहा कि मध्य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जरूरत है उन्हें सही समय पर सही मार्गदर्शन और सुविधाएं देने की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के लिए अच्छा काम कर रही है, खासकर भोपाल में बन रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं सराहनीय हैं, लेकिन इसका विस्तार जबलपुर जैसे शहरों तक भी होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- नर्मदा महोत्सव 2026 : जबलपुर का प्राकृतिक सौंदर्य कैमरे में कैद करने वालों को मौका, आप भी ले सकेंगे भाग