• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में तीन बाइकों से आए छह बदमाशों ने व्‍यापारी को घेरा, बचाने आए कर्मचारी को भी चाकू मारा

तीन बाइकों पर सवार पांच-छह युवकों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। उसके बाद वारदात हुई। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 10:22:24 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 10:22:24 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में तीन बाइकों से आए छह बदमाशों ने व्‍यापारी को घेरा, बचाने आए कर्मचारी को भी चाकू मारा
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर की पहचान और तलाश में जुटी।

HighLights

  1. वारदात के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए
  2. रास्ते में रोककर पीठ, गर्दन और हाथ पर किए वार
  3. व्यापारी को बचाने में कर्मचारी पर भी हमला किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ घर लौट रहे बर्तन व्यापारी पर छह बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचा कर्मचारी भी घायल

तीन मोटरसाइकिलों से पहुंचे बदमाशों ने व्यापारी को रास्ते में रोककर पीठ, गर्दन और हाथ पर चाकू से कई वार किए। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी को भी आरोपितों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

कर्मचारी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे

अधारताल निवासी विशेष की जयप्रकाश नगर में बर्तन की दुकान है। त्योहार के चलते दुकान देर रात तक खुल रही थी। करीब साढ़े तीन बजे विशेष दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

चाकू से लगातार कई वार कर दिए

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यापारी ने रात को युवकों से वहां रुकने का कारण पूछा तो एक बदमाश दौड़कर उनके पास पहुंचा और चाकू से लगातार कई वार कर दिए।

घायल व्यापारी को कर्मचारी ने अस्पताल पहुंचाया

बर्तन दुकान के कर्मचारी ने व्यापारी को बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। घटना के बाद आरोपित भाग निकले। घायल व्यापारी को कर्मचारी ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी है।


कंचनपुर में दो युवकों ने रास्ता रोककर की मारपीट

अधारताल थाना क्षेत्र के कंचनपुर में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों ने वैभव मेहता (27) पर चाकू से हमला कर दिया। वैभव अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। रास्ते में किराना दुकान के पास साहिल गौतम उर्फ साहिल राजपूत और राज उर्फ राजकिशोर झा खड़े थे। उन्होंने वैभव को रास्ते में रोककर अभद्रता व मारपीट की।

चाकू से पीठ व गर्दन पर वार कर दिए

राज ने उसे पकड़ा और साहिल ने चाकू से पीठ व गर्दन पर वार कर दिए। आरोपितों ने चाकुओं से दनादन कई प्रहार कर वैभव की हत्या की कोशिश की। घायल वैभव को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें- देवास TI हत्याकांड मामला: माफिया राहुल का नहीं, जबलपुर की आदिवासी महिला का निकला पेट्रोल पंप

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।