• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

देवास TI हत्याकांड मामला: माफिया राहुल का नहीं, जबलपुर की आदिवासी महिला का निकला पेट्रोल पंप

चंदाना शराब कांड के मामले में शिप्रा वाइन शॉप के शेखर की भूमिका को लेकर देवास पुलिस पड़ताल कर रही है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 09:19:41 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 09:19:41 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवास TI हत्याकांड मामला: माफिया राहुल का नहीं, जबलपुर की आदिवासी महिला का निकला पेट्रोल पंप
क्या शराब के रुपयों से राहुल ने पंप खोला है। इसके लिए आयकर विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. पेट्रोल पंप की आड़ में करता था शराब का धंधा
  2. फास्टैग डेटा से तस्करी के रूट का हुआ खुलासा
  3. टिमरनी वाइन शॉप के मैनेजर भूपेंद्र राणा आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। देवास के खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित बहुत शातिर ढंग से शराब कारोबार संचालित करते थे। बड़वानी का निवासी पाटेंद्र जायसवाल है, लेकिन वहां की शराब दुकानों का लाइसेंसी मनीष जायसवाल है।

इंटरचेंज कर शराब दुकान चला रहे थे

टिमरनी की दुकान का लाइसेंस पाटेंद्र के नाम है, जहां राहुल जायसवाल रहता है। वे इंटरचेंज कर शराब दुकान चला रहे थे। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे आरोपितों की यही मंशा होगी कि पकड़े जाने पर वे लोकेशन की बात कहकर कोर्ट में अपना बचाव कर सकें।


पेट्रोल पंप चला रहा था शराब माफिया राहुल

दस्तावेजों से पता चला है कि टिमरनी की दुकान राहुल ने पाटेंद्र को किराए पर दे रखी है, जबकि पाटेंद्र यहां का लाइसेंसी है। एक तथ्य यह भी सामने आया है कि राहुल ने टिमरनी में जो पेट्रोल पंप खोला है, कागजों में वह जबलपुर निवासी आदिवासी महिला के नाम पर है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या शराब के रुपयों से राहुल ने पंप खोला है। इसके लिए आयकर विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।

टिमरनी वाइन शॉप के मैनेजर भूपेंद्र राणा रिमांड पर

हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ के बाद टिमरनी वाइन शॉप के मैनेजर भूपेंद्र राणा को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया गया है। फरार आरोपित मनीष, मोहिन व पाटेंद्र की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर टीमें भेजी गई हैं। एक टीम गुजरात भी गई है।

फास्टैग डेटा से तस्करी के रूट का खुलासा

एसपी आदित्य मिश्रा के अनुसार, आरोपित जिस वाहन से शराब तस्करी करते थे, उसके फास्टैग का छह माह का डाटा निकलवाया गया है कि वह कब-कब किन-किन टोल से गुजरा था। जांच में राऊ, पीथमपुर, आलीराजपुर के रूट की बात सामने आई है; इसी मार्ग से आवाजाही होती थी। जिस व्यक्ति ने वाहन को मॉडिफाइड किया था, उसको भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

जांच में पता चला कि पंप के दस्तावेज उसके नाम नहीं

राहुल जायसवाल से पूछताछ में पेट्रोल पंप संचालन की बात सामने आई थी। जांच में पता चला कि पंप के दस्तावेज उसके नाम नहीं हैं। अपने शराब के धंधे को छिपाने के लिए वह पंप का सहारा लेता था। बसें भी जब्त की जा रही हैं। हरदा-टिमरनी की तीन दुकानों के ऑफिस से दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

कैश प्रॉफिट कैसे तीनों पार्टनरों में बंटता था

टिमरनी वाइन शॉप में एक कंबाइंड ऑफिस था, जहां से कुछ दस्तावेज मिले हैं। कैश प्रॉफिट कैसे तीनों पार्टनरों में बंटता था, उसके कागजात व डायरी मिली है। बड़ी संख्या में नकद राशि जब्त की गई है। जिस बैच नंबर की शराब थी, उसके दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

विजय राव को लेकर एक टीम इंदौर गई

आरोपित विजय राव को लेकर एक टीम इंदौर गई है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या विजय राव ने पहले के प्रकरणों में भी आरोपितों की ओर से न्यायालयीन प्रक्रिया में सहभागिता की थी। केरम को लेकर टीम आलीराजपुर की तरफ गई है, जहां शराब सप्लाई के तरीकों की पड़ताल व इससे जुड़े अन्य तथ्य खंगाले जा रहे हैं।

गिरफ्तारी के लिए अलग जगहों पर टीमें भेजी

उसकी पत्नी व कियोस्क के खाते से वाहन पर बैंक फाइनेंस की किस्त कटने की जानकारी मिली है। कुछ आरोपित फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर टीमें भेजी गई हैं।

शेखर मामले में पुलिस ने साधी चुप्पी

चंदाना शराब कांड के मामले में शिप्रा वाइन शॉप के शेखर की भूमिका को लेकर देवास पुलिस पड़ताल कर रही है। एक केस में शेखर को जमानत मिली थी, लेकिन पुलिस ने जेल से ही उसे सिविल लाइन थाने के प्रकरण में उठाया। पूछताछ के लिए उसे थाने ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा

कुछ अन्य मामलों में केस दर्ज करने की बात कही जा रही है, लेकिन फिलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। सिविल लाइन टीआई विजय लोधी ने फोन नहीं उठाया।

कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की रीशफलिंग की

देवास कलेक्टर नेहा मीना ने आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की रीशफलिंग की है और उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पूर्व में तीन आबकारी निरीक्षकों को निलंबित किया गया था।

यह भी पढ़ें- प्राइमरी स्कूल शराब दुकानों के 100 मीटर के दायरे में शामिल नहीं, हाई कोर्ट में सरकार का जवाब

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।