• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में मुख्यमंत्री बोले- छिंदवाड़ा, बालाघाट और डिंडोरी में बनेंगे सांदीपनि स्‍कूल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 02:21:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 03:02:54 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में मुख्यमंत्री बोले- छिंदवाड़ा, बालाघाट और डिंडोरी में बनेंगे सांदीपनि स्‍कूल
कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों, संत-महंतों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री। नईदुनिया

HighLights

  1. 401.56 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया
  2. बैगा, सहरिया और भारिया समुदाय के लिए 91 करोड़ के कार्य
  3. मुख्यमंत्री बोले- बिरसा मुंडा का संघर्ष नई पीढ़ी को देता रहेगा प्रेरणा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्यमंत्री बोले- जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा का बिरसा मुंडा का संघर्ष नई पीढ़ी को देता रहेगा प्रेरणा; डिंडौरी में आयुर्वेदिक और मंडला में बनेगा मेडिकल कॉलेज, बैगा-सहरिया-भारिया समुदाय के लिए 91 करोड़ के कार्य

बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को नमन

गैरिसन ग्राउंड में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए जनजातीय अंचलों के विकास के लिए कई योजनाओं और कार्यों का उल्लेख किया।


जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ाने

उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर 401 करोड़ 56 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा शुरू की जाएगी।

जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और समाज के लिए संघर्ष किया

मुख्यमंत्री ने कहाकि बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष के जीवन में जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और समाज के स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को साहस, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता रहेगा।

उनका योगदान देश कभी नहीं भूलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा ने एक ओर जनजातीय समाज की संस्कृति और संस्कारों को सहेजा, वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी शासन के अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष किया। वे स्वदेश, स्वधर्म, स्वाभिमान और स्वशासन के अमर प्रतीक हैं। उनका योगदान देश कभी नहीं भूलेगा। स्वाभिमान से बड़ा कोई धन नहीं और संस्कृति से बड़ा कोई गौरव नहीं है। बिरसा मुंडा ने समाज को अपने अधिकारों के लिए जागरूक और संगठित होना सिखाया।

हर जिले, विकासखंड और शिक्षण संस्थानों में होंगे आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के जनजातीय नायकों को सम्मान देने और उनके योगदान को सामने लाने का काम किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पूरे सप्ताह कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

जनजातीय नायकों के संघर्ष और योगदान को याद किया

प्रत्येक जिले, विकासखंड, स्कूल, कॉलेज और छात्रावास में जनजातीय नायकों के संघर्ष और योगदान को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी जननायकों ने अंग्रेजों और उनसे पहले की सत्ताओं के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपनी संस्कृति और अस्मिता की रक्षा की।

रानी दुर्गावती से टंट्या मामा तक के योगदान का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने जबलपुर को रानी दुर्गावती की नगरी बताते हुए कहा कि रानी दुर्गावती अद्भुत शासिका थीं। उनके सम्मान में सरकार ने जबलपुर में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की। डिंडौरी और शहडोल में भी मंत्रिमंडल की बैठकें की गईं।

अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध संघर्ष किया

राजा शंकरशाह और रघुनाथ शाह के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती ने तलवार से अंग्रेजों का मुकाबला किया, वहीं शंकरशाह-रघुनाथ शाह ने भजनों, कविताओं और लेखन के माध्यम से अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध संघर्ष किया।

राष्ट्रभक्ति, साहस और स्वाभिमान की भावना

उन्होंने टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने, राजा भभूत सिंह के योगदान को सम्मान देने के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पास के क्षेत्र को उनके नाम से जोड़ने की घोषणा का उल्लेख किया। भीमा नायक, फाजा नायक और बादल भोई सहित अन्य जनजातीय नायकों को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नायकों का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति, साहस और स्वाभिमान की भावना जगाता रहेगा।

डिंडौरी में आयुर्वेदिक, मंडला में मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री ने जनजातीय अंचलों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बात कही। उन्होंने डिंडौरी में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और मंडला में मेडिकल कॉलेज बनाने का उल्लेख किया।

85 करोड़ रुपये की लागत से सांदीपनि विद्यालय होंगे

उन्होंने बताया कि सांदीपनि विद्यालयों विद्यालयों में बेहतर भवन, खेल मैदान और प्रयोगशालाओं सहित आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं दी जा रही हैं। छिंदवाड़ा, बालाघाट और डिंडौरी में 85 करोड़ रुपये की लागत से सांदीपनि विद्यालय स्थापित करने की घोषणा भी की गई है।

कोदो-कुटकी की खरीदी का अभियान चलाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और जबलपुर सहित पूरे क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ नर्मदा के माध्यम से सिंचाई का रकबा बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रानी दुर्गावती के नाम पर कोदो-कुटकी की खरीदी का अभियान चलाने की बात भी उन्होंने कही।

बैगा, सहरिया और भारिया समुदाय के लिए 91 करोड़ के कार्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बैगा, सहरिया और भारिया जनजातियों के लिए 91 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग उपजातियों को मिलाकर 43 प्रकार की जनजातियां निवास करती हैं।

मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा शुरू की जाएगी

जनजातीय क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है और इन क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा शुरू की जाएगी।उन्होंने लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि और पशुपालन के लिए दी जा रही सहायता का उल्लेख करते हुए कहा कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए गाय और भैंस पालन करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। शिकलसेल एनीमिया के नियंत्रण के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का भी अभिवादन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मंत्री कुंवर विजय शाह और संपतिया उइके सहित सांसद आशीष दुबे, विधायक नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व विधायक नंदनी मरावी और अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत-अभिनंदन किया। उन्होंने जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों, संत-महंतों और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का भी अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- सफाई मित्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।