• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के रसिक दुलारी की आत्महत्या का 12वां दिन, चार पुलिस टीम और 60 से अधिक साधकों के बयान फि‍र भी पुलिस खाली हाथ

जिस गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट से रसिक दुलारी ने आत्महत्या की, उसमें वह सीढ़ियों पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। लगातार तीन फुटेज प्रसारित होने पर भी सवाल उठ...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 09:43:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 09:43:38 PM (IST)
जबलपुर के रसिक दुलारी की आत्महत्या का 12वां दिन, चार पुलिस टीम और  60 से अधिक साधकों के बयान फि‍र भी पुलिस खाली हाथ
25 सितंबर सुबह साढ़े 10 बजे उन्होंने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. 60 से ज्यादा साधकों के दर्ज किए बयान
  2. आत्महत्या पर पुलिस-स्वजन आमने-सामने
  3. गुप्तांग काटने ने गुत्थी उलझाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। संत प्रेमानंद के शिष्य व जबलपुर निवासी दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में 12 दिन बाद भी पुलिस की जांच किसी निर्णायक नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस की चार टीमों ने आश्रम के 60 से अधिक साधकों से पूछताछ की है। स्वजन के भी बयान दर्ज किए गए हैं।

रक्त के नमूने और मोबाइल जांच के लिए भेजे

पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि स्वजन आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं। दूसरी ओर गुप्तांग काटने ने गुत्थी को उलझा दिया है। अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज के साथ मृतक के रक्त के नमूने और मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है।


रिपोर्ट से जांच को अहम सुराग मिलने की उम्मीद

पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह है कि छत से कूदकर जान देने के पहले शिष्य ने अपना गुप्तांग क्यों काटा। अब मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट से जांच को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। जबलपुर निवासी दीपक लोधी दो वर्ष पहले वृंदावन आए थे।

कमरे में ग्राइंडर से अपना गुप्तांग काटा था

संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर उन्होंने अपना नाम रसिक दुलारी शरण रख लिया। वह आश्रम के बराबर में स्थित अपार्टमेंट में ही अन्य शिष्यों के साथ रहते थे। 25 सितंबर सुबह साढ़े 10 बजे उन्होंने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व उन्होंने कमरे में ग्राइंडर से अपना गुप्तांग काटा। उनकी मृत्यु को मां, भाई, बहन और जीजा समेत छह स्वजन ने इसे आत्महत्या मानने से इन्कार कर दिया था।

60 से अधिक साधकों के बयान दर्ज किए

चार टीमों ने अलग-अलग स्तर पर पड़ताल करते हुए आश्रम से जुड़े 60 से अधिक साधकों के बयान दर्ज किए। जिस अपार्टमेंट में घटना हुई, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। यह भी पता लगाया कि घटना से पहले दीपक की गतिविधियां कैसी थीं। उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि मोबाइल की जांच रिपोर्ट आने पर ही घटना से पहले की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकती हैं।

रसिक की मृत्यु से पहले का तीसरा वीडियो प्रसारित

रसिक की मृत्यु के बाद पुलिस द्वारा संरक्षित किए गए सीसीटीवी फुटेज एक के बाद एक बाहर आ रहे हैं। मृत्यु के बाद तीसरा वीडियो सोमवार को प्रसारित हुआ। इसमें जिस गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट से रसिक दुलारी ने आत्महत्या की, उसमें वह सीढ़ियों पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। लगातार तीन फुटेज प्रसारित होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के सिहोरा में मूक-बधिर महिला की हत्या के सीसीटीवी फुटेज मिले, अब पुलिस के रडार पर बाइक सवार