• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

बदल रहा है मौसम का मिजाज, जबलपुर व आसपास के जिलों में सुबह और रात बढ़ेगी ठंडक

सर्दी ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों रात में ठंड का असर बढ़ा है। दिन में ठंड का असर अभी कम है परंतु सुबह और रात में ठंड ने जोर मारना शुरू कर दिया है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:49:06 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:49:06 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बदल रहा है मौसम का मिजाज, जबलपुर व आसपास के जिलों में सुबह और रात बढ़ेगी ठंडक
सर्द हवा के बीच मदन महल फ्लाईओवर से गुजरते शहरी। नईदुनिया

HighLights

  1. उत्तरी हवा से घुल रही ठंडक, और गिरेगा पारा
  2. पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट के आसार
  3. वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण का असर

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हवा का रुख भी उत्तर-पूर्वी हो गया है। सुबह हल्की धुंध के बीच सर्द हवा सिहराती रही वहीं रात में भी उत्तरी हवा सिरहन पैदा करती रही। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी अभी और बढ़ेगी।

वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण का असर

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण का असर मौसम पर देखने को मिल सकता है।

अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा

उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से होकर गुजर रही ट्रफ के कारण मौसम में स्थानीय स्तर पर बदलाव की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान

कहीं-कहीं हल्की धुंध छाई रह सकती है। जबलपुर में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और छिंदवाड़ा में भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम में आ रहे इस बदलाव से रात और सुबह के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा।

तापमान में शुरू हुआ गिरावट का दौर

उत्तरी हवा के फेर में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं रात का न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के बाद 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गत वर्ष की बात करें तो सर्दी अब तक जोर पकड़ चुकी थी। अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था।


यह भी पढ़ें- जबलपुर में स्कूलों की मान्यता के लिए 11 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन, गलत जानकारी पर मान्यता होगी निरस्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।