
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: लोक परिवहन व्यवस्था की 67 बसें पहले चरण में जबलपुर सहित संभाग में दौड़ेगी। इसमें सुगम परिवहन की 14 इंटरसिटी और शेष इंट्रासिटी बसें होंगी। इन यात्री बसों के लिए प्रारंभिक रूप से संभाग के आठ रूट चयनित किए गए है, जिसके अंतर्गत जबलपुर से रीवा, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सागर के लिए सीधी यात्री बसें संचालित होगी।
शुक्रवार को भोपाल में सुगम परिवहन की बसों को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की घोषणा होगी। जबलपुर संभाग में संचालित होने वाली यात्री बसों के एक-दो दिन में शहर पहुंचने की संभावना है। उसके बाद संंबंधित मार्गों पर नई परिवहन सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी।
इसी साथ जबलपुर में स्थानीय स्तर पर इंट्रा बसों चलने से सार्वजनिक परिवहन सेवा और सुद्ढ हो जाएगी। इसी के साथ निजी बस संचालकों की मनमानी और बढ़े किराये भी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। विदित है कि वर्तमान में जबलपुर से 400 बसें रीवा, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नागपुर, सागर आदि रूटों पर संचालित होती है।
नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को प्रमुख शहरों और जिलों के बीच आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। वर्तमान में जबलपुर से रीवा, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नागपुर, सागर सहित विभिन्न मार्गों पर करीब 400 निजी बसें संचालित हो रही हैं। ऐसे में सरकारी परिवहन सेवा शुरू होने से यात्रियों को वैकल्पिक यात्री सेवा मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में एयरपोर्ट रोड और फ्लाईओवर को मिलेगी रफ्तार, सेना की जमीन के लिए रक्षा मंत्रालय से मंजूरी जल्द